गर्भवती को डंडों से पीटने का आरोप, हालत गंभीर, 2 पर केस - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 4 November 2020

गर्भवती को डंडों से पीटने का आरोप, हालत गंभीर, 2 पर केस

हांसी की वकील कॉलोनी में एक गर्भवती महिला को दो लोगों ने रंजिश के चलते डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गर्भवती महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में वकील कॉलोनी हांसी वासी 25 वर्षीय सोनू ने बताया कि वह 4 महीने की गर्भवती है। पड़ोस के सोनू नामक युवक के साथ कई दिन से पुरानी रंजिश चली आ रही है और अदालत में भी उनके खिलाफ मामला विचाराधीन है। वह मामले में गवाह है। जिसको लेकर सोनू व उसका साला गौरव उससे रंजिश रखते आ रहे हैं। उसका पति किसी कार्य से भिवानी गया हुआ था, जबकि वह घर पर अकेली थी। सोनू व उसका साला गौरव डंडों से लैस होकर आए और घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सामान्य अस्पताल हिसार रेफर कर दिया। वहां से भी चिकित्सकों ने गर्भवती महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ. भूपेंद्र कड़वासरा ने बताया कि महिला के पेट पर चोट आई है। जिससे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का आपातकालीन विभाग में उपचार चल रहा है। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की हालत का पता लग पाएगा। पुलिस ने महिला के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lcx9qR

ADD











Pages