21 सितंबर के बाद फिर काेराेना का बड़ा आंकड़ा, 130 नए पॉजिटिव आए सामने - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 4 November 2020

21 सितंबर के बाद फिर काेराेना का बड़ा आंकड़ा, 130 नए पॉजिटिव आए सामने

लगातार काेराेना महामारी में बढ़ती लापरवाही से अब काेराेना का आंकड़ा फिर बढ़ने लगा है। 21 सितंबर काे 142 केस मिले थे। इसके बाद आंकड़ा कम हाेता गया और अक्टूबर में ताे पौजीटिव केस मिलने की औसत 57 के आसपास रही। बुधवार काे काेराेना पॉजिटिव के आंकड़ों ने फिर चाैंकाया है। 130 नए पॉजिटिव मामले सामने अाए। कुल आंकड़ा 10504 हाे गया है। शहर में स्थित स्पेशल हाेम में 21 नए काेराेना मरीज मिले वहीं फिराेजपुर बांगर गांव में 12 नए मरीज मिले हैं। 41 पॉजिटिव बुधवार काे ठीक हुए। कुल मरीज में अब तक 5749 ठीक हाे चुके हैं। 702 एक्टिव केस हैं।

शहरी क्षेत्र में यहां मिले पौजीटिव : ओल्ड महावीर कालोनी, कोट मोहल्ला, नंदवानी नगर, चावला कालोनी, सेक्टर-03, इंद्र कालोनी, आदर्श नगर, गुढ मण्डी गोहाना, अशोक नगर, जनता कालोनी, अशोक विहार, मयूर विहार, वर्धमान गार्डनिया, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, वर्धन सोसायटी, ट्यूलिफ ग्रांड सेक्टर-35, कपड़ा मार्केट, विष्णु नगर, गांधी चौक, आठ मरला, नरेन्द्र नगर, एसबीआई बैंक, अशोक नगर गन्नौर, शास्त्री नगर गन्नौर, पटेल नगर गन्नौर में एक-एक, सेक्टर-15 में छह, इंडियन कालोनी में दो, सेक्टर-23, ज्ञान नगर, बीडीओ कार्यालय गन्नौर के पास तीन-तीन, ओल्ड डीसी रोड चार केस मिले हैं।

गाेहाना शहर में यहां मिले केस : आदर्श नगर, शिव नगर, ओल्ड अनाज मंडी, मैन बाजार, फतेहचंद कालोनी, केडी नगर, गुड़ मण्डी में एक-एक, राम गली बरोदा रोड, काठ मण्डी में दो-दाे व गोहाना के अन्य क्षेत्रों में भी कोरोना के नौ मरीज पाए गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में यहां मिले मरीज : गांव सिसाना, सनसाईन काउंटी कुण्डली, खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप, सरगथल, ताजपुर, रेवली, राई, नाहरा, झरोठी, न्यात, बिधल, आहुलाना, पट्टी ब्रह्मणान, खरखौदा के वार्ड नंबर-12, 9 व 2, गोरड़, बुटाना, छिनौली में एक-एक, कुण्डली, गोपालपुर में दो-दो, किंग्सबरी टीडीआई कुण्डली में तीन नए कोरोना मरीज मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3erGHvc

ADD











Pages