डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि जिले में 29 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाए हैं । कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नम्बर भी जारी किए गए । जारी आदेशों में कहा कि सिरसमा, खानपुर रोड़ान, रतगल, सेक्टर 5, 7, थानेसर वार्ड-3, 31, दीदार नगर, शास्त्री नगर, आजाद नगर, अमीन, दयालपुर, बगथला, बचगावां, चंद्रभानपुर आदि में 29 स्थानों पर कोरोना सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । प्रशासन ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद ही सम्बन्धित क्षेत्रों को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सेनिटाइज करने के आदेश दिए है।
इन क्षेत्रों में प्रर्याप्त मात्रा में टीमों का गठन करके डोर टू डोर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग और थर्मल चेकिंग की जाएगी। सभी टीमे सिविल सर्जन के आदेशानुसार कार्य करेंगी। कहा कि इन कंटेनमेंट जोन और बफर जोन को सम्बन्धित विभाग द्वारा गाइडलाइन के अनुसार पूरी तरह सेनिटाइज करवाया जाएगा।
पुलिस, हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र, जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी, बिजली विभाग, कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ व लोक निर्माण विभाग अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित प्रबंध करेंगे। क्षेत्र के नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रूम में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करेंगे और इस कन्ट्रोल रूम की नियमित रूप से रिपोर्ट तैयार करके जिला मुख्यालय को भेजेंगे। अगर किसी अधिकारी और कर्मचारी ने किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
टोल फ्री नम्बर 1950 व 1075 पर दे सकते हैं जानकारी
जिलाधीश एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि इन सभी कंटेनमेंट व बफर जोन के लिए सम्बन्धित क्षेत्र विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों की डयूटी लगाकर हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए गए हैं । आमजन कोविड-19 से सम्बन्धित जानकारी व सूचना देने के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 व 1075 को भी डायल कर सकते हैं ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/364IBhB