बालाजी मंदिर से सफीदों रोड बाईपास को जोड़ने वाली गली का 42 लाख से किया जा रहा निर्माण - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 3 November 2020

बालाजी मंदिर से सफीदों रोड बाईपास को जोड़ने वाली गली का 42 लाख से किया जा रहा निर्माण

शहर की कस्तूर सिंह काॅलोनी में बालाजी मंदिर से सफीदों रोड बाईपास पर निकलने वाली गली के निर्माण के बाद करीब ढाई से तीन हजार आबादी को इसका फायदा मिलेगा। नगरपालिका द्वारा मंदिर से लेकर बाईपास को जोड़ने वाली इस 33 फीट की गली का करीब 42 लाख रुपए की लागत से निर्माण करवाया जा रहा है। गली का निर्माण अंतिम चरण में है। करीब 10 दिन में यह निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।

इसी के सा‌थ निर्माण पूर्ण होने से कस्तूर ‌सिंह काॅलोनी के साथ साथ बालाजी मंदिर के आसपास के लोगों को इसका फायदा होगा। इससे पहले बाईपास पर जाने के लिए लोगों को बस स्टैंड या फिर एक अन्य गली से जाना पड़ता था। लोगों की काफी पुरानी मांग थी कि यह काॅलोनी की मुख्य गली है। इसलिए इसका निर्माण किया जाए। वहीं नगर पालिका ने लोगों की मांग को देखते हुए गली का 42 लाख रुपए का टेंडर कर दिया था। अब ज्यादातर गली बनकर लगभग तैयार हो गई है।

स्थानीय निवासी धर्मबीर, काजल, फतेह सिंह, रणबीर ‌सहित अन्य ने बताया कि पहले यह गली कच्ची थी। जिस कारण बरसात के दिनों में यहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। गली में काफी मात्रा में कीचड़ हो जाता था। बरसात में बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता ‌था। लेकिन अब गली पक्की बन जाने के बाद उनकी परेशानी खत्म हो जाएगी।

बालाजी मंदिर से लेकर बाईपास तक 42 लाख रुपए की लागत से गली का निर्माण किया जा रहा है। गली का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। कुछ काम रहता है। वह जल्द पूर्ण कर दिया जाएगा। लोगों को बाईपास से जोड़ने वाली मुख्य गली के निर्माण होने से काफी संख्या में लोगों को इसका फायदा मिलेगा। -मेजर सिंह, ठेकेदार, कंस्ट्रक्शन कंपनी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mQya8o

ADD











Pages