शहर में 7 माह के बाद डीटीसी बस पहुंची, यात्रियों के लिए दिल्ली जाना होगा आसान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 4 November 2020

शहर में 7 माह के बाद डीटीसी बस पहुंची, यात्रियों के लिए दिल्ली जाना होगा आसान

कोरोना काल में सात माह से बंद डीटीसी बसों की सेवा बुधवार से शुरू हो गई। दिल्ली के नरेला, नई दिल्ली, नांगलौई व मुंडका आदि के साथ कर्मपुरा आदि क्षेत्रों में जाने वाली डीटीसी बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। डीटीसी बस के बंद होने से लोगों को दिल्ली जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दिल्ली जाने के लिए रोडवेज की बस नहीं होने के कारण लोगों को डीटीसी बसों के सहारे ही दिल्ली तक का सफर पूरा करने को मजबूर होना पड़ रहा था।

इस कारण लोगों को डीटीसी की बसों के शुरु होने का इंतजार था। वहीं कोरोना काल में सात माह तक बंद रहने के बाद बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवा मंगलवार से शुरू हो चुकी है। पर इन बसों में अधिकतर बाईपास की तरफ से निकल जाती है। इसके साथ साथ इसके साथ ही नजफगढ़-गुरुग्राम रूट पर भी बसों का परिचालन शुरू हो चुका है। दूसरी तरफ दिल्ली परिवहन निगम की बसें भी बहादुरगढ़ पहुंचने से ही लोगों को राहत मिली है।

कोरोना काल में लॉकडाउन की शुरूआत से ही बसों का परिचालन भी बंद हो गया था। जुलाई से बसें लोकल रूटों पर शुरू की गई। इसके बाद धीरे-धीरे सभी रूटों पर बसें चलाई गई, मगर दिल्ली में बसों की एंट्री को लेकर सरकार की ओर से हरी झंडी नहीं दी गई थी। इधर से हरियाणा रोडवेज की बसें बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली के किसी भी रूट पर नहीं जा रही थीं और उधर से दिल्ली परिवहन निगम की बसें भी बहादुरगढ़ तक नहीं आ रही थीं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। प्रदेश के दूसरे जिलों से आने वाली बसें बहादुरगढ़ से ही वापस लौट रही थी। हालांकि मेट्रो का परिचालन सितंबर से हो रहा है, मगर इसमें अभी कैश का लेन-देन बंद होने से यात्रियों की संख्या कम ही है। अब दोनों सूबों की बसें शुरू होने से यात्रियों के लिए सफर आसान होगा। कोरोना से बचाव को लेकर जरूर सावधानी बरतनी होगी।

यात्रियाें की संख्या और बढ़ेगी

बहादुरगढ़ रोडवेज के सब डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार से सुबह से दिल्ली के रास्ते चंडीगढ़, धर्मशाला, जालंधर के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई। अभी तक गुरुग्राम के लिए बसें वाया बादली चल रही थी। नजफगढ़ रूट बंद था, लेकिन मंगलवार को इस रूट पर भी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई। दिल्ली परिवहन निगम की बसें भी बहादुरगढ़ से नरेला और पीरागढ़ी के लिए चलीं। अब यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।

छठ और दिवाली पर पूर्वांचल के लिए 15 से अधिक चलेंगी ट्रेन

बता दें कि छठ और दिवाली पर पूर्वांचल के लिए 15 से अधिक ट्रेन का परिचालन होना है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कोरोना के बीच भीड़ को नियंत्रित करने के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। 7 नवंबर से स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर और बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था कर दी जाएगी। बहादुरगढ़ से करीब पचास हजार लोग त्योहारों के सीजन में अपने घर बिहार व उतर प्रदेश में जाते हैं। इस कारण इस बार खास ध्यान रका जा रहा है कि हर स्टेशन पर एक कंट्रोल रूम बना होगा, जो शिकायतों का समाधान करेगा, इसमें हर विभाग का एक कर्मचारी होगा सीसीटीवी से निगरानी होगी, जहां कैमरा नहीं है वहां आरपीएफ कर्मी तैनात किए जाएंगे। प्लेटफार्म पर रस्से बांधे जाएंगे, अलग-अलग प्लेटफार्म से ट्रेन का संचालन होगा, गेट के पास प्लेटफार्म को प्राथमिकता दी जाएगी। बिना अरक्षित टिकट के प्रवेश नहीं होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DTC bus arrives in the city after 7 months, it will be easy for passengers to go to Delhi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mXKu6N

ADD











Pages