
जिले में साेमवार काे दूसरी बार एक दिन में 4 लाेगाें की काेराेना से माैत हुई है। इससे पहले 29 अगस्त यानी 80 दिन पहले भी 4 की जान गई थी। साेमवार काे माॅडल टाउन निवासी 70 वर्षीय पूर्व मंत्री अाेमप्रकाश जैन, कुलदीप नगर वासी 65 वर्षीय पुरुष, तहसील कैंप वासी 74 वर्षीय महिला, अंसल वासी 56 वर्षीय महिला की काेराेना से माैत हुई।
इस महीने में माैताें का ग्राफ तेजी से बढ़ा है क्याेंकि 16 दिनाें में ही 12 की जान जा चुकी है। जबकि अक्टूबर में 14 की माैत हुई थी। अब 5 महीनाें में माैत का ग्राफ सबसे ज्यादा 1.34 प्रतिशत हाे गया है। क्याेंकि जिले में अब तक 115 लाेग काेराेना से जान गंवा चुके हैं। इससे पहले कुल केसाें में से मई में 4.84% और 30 जून तक 3.50% माैत का ग्राफ रहा है।
साेमवार काे 10 महिलाओं सहित 28 नए केस मिले। वहीं करीब एक माह बाद दाेगुने से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। साेमवार काे 56 लाेग ठीक हुए। जिले में कुल केसाें का आंकड़ा 8605 पर पहुंच गया है। इनमें से 8017 की रिकवरी हुई है।
दो महिलाओं, दो पुरुषों ने गंवाई जान
1 कुलदीप नगर के 62 वर्षीय पुरुष 11 नवंबर काे पाॅजिटिव मिले थे। तबीयत बिगड़ने पर खानपुर के मेडिकल काॅलेज में रेफर किया गया था। 13 नवंबर की रात माैत हुई।
2 तहसील कैंप की 74 वर्षीय महिला का शुगर और हाई बीपी का इलाज चल रहा था। 14 नवंबर काे उसकी माैत हाे गई थी। राेहतक पीजीआई में शव के स्वैब सैंपल लिए गए थे। उसकी रिपाेर्ट 16 नवंबर काेे पाॅजिटिव मिली है।
3 माॅडल टाउन निवासी 70 वर्षीय पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन ने दिल्ली के अस्पताल में साेमवार काे आखिरी सांस ली। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी तो उन्होंने कोरोना जांच कराई थी। 15 नवंबर काे रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था, जहां सोमवार सुबह उनका देहांत हो गया।
4 अंसल की रहने वाली 56 वर्षीय महिला को शुगर और हाई बीपी था। 15 नवंबर काे वह पाॅजिटिव आई। साेमवार सुबह उनकी मौत हो गई।
अब आगे क्या:
डाॅक्टराें के मुताबिक अब लगातार केस बढ़ सकते हैं, क्याेंकि शादी और त्याेहारी सीजन में बाजाराें में भीड़ बढ़ी है। न काेई नियमाें का पालन कर रहा है। 44 प्रतिशत लाेग मास्क और 45 प्रतिशत लाेग साेशल डिस्टेंसिंग का पालन ही नहीं कर रहे हैं।
दिल्ली में जहां काेराेना की तीसरी लहर आ चुकी है ताे वहीं पानीपत में अब दूसरी लहर की भी आशंका जताई जा रही है। डाॅक्टराें के मुताबिक अब लाेग तबीयत बिगड़ने पर सैंपल करा रहे हैं। जबकि लक्षण दिखने पर ही जांच जरूर करानी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35D9nia