कुरुक्षेत्र की भूमि से भगवान श्रीकृष्ण ने फैलाया ज्ञान का प्रकाश : शास्त्री - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 4 November 2020

कुरुक्षेत्र की भूमि से भगवान श्रीकृष्ण ने फैलाया ज्ञान का प्रकाश : शास्त्री

गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति की ओर से शीला नगर पार्क में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का गुरुवार को समापन हुआ। कथावाचक वेदाचार्य अनिल शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का प्रकाश कुरुक्षेत्र से ही संपूर्ण विश्व में फैलाया था। भगवान कृष्ण ने पूरी मानवता को बचाने के उद्देश्य से ही कुरुक्षेत्र की पावन भूमि का चयन किया और संपूर्ण मानव जाति को धर्म और न्याय की शिक्षा दी।

धर्म की स्थापना करते हुए पांडवों को जीत दिलाई । अनिल शास्त्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र की भूमि अनादि काल से कल्याणकारी और पवित्र भूमि रही है। कुरुक्षेत्र का तीर्थ विश्व प्रसिद्ध है। इस तीर्थ में मनुष्य को पवित्रता पूर्वक रहना चाहिए। इस भूमि में किया हुआ पुण्य, धर्म व दान मनुष्य को अनंत गुणा होकर प्राप्त होता है। वहीं कुरुक्षेत्र में किया अधर्म, अन्याय और पाप भी उसी प्रकार ही मनुष्य को प्राप्त होता है।

हवन यज्ञ के साथ कथा का विश्राम किया गया। इस अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित रंगनाथ त्रिपाठी, विकास मित्तल, नरेश गर्ग, रमन गर्ग, विनय गर्ग, कांता गर्ग, चंद्रप्रभा कौशिक, शकुंतला मित्तल, सुमन गर्ग, अशोक गर्ग, हरवंश सिंगला, अनु सिंगला, रवि सिंगला, गौरव चौधरी, गुलशन ढुल, वीना मुंजाल, लक्की मुंजाल, अमरनाथ वधवा, पन्नो देवी, सरोज, कपिल और रितु गुप्ता मौजूद रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lord Krishna spread the light of knowledge from the land of Kurukshetra: Shastri


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I5k3NE

ADD











Pages