झज्जर से लोहारू सड़क मार्ग अब नए कलेवर और सुरक्षा के साथ नए साल में देखने को मिलेगा। यहां बड़ी तेजी से कार्य चल रहा है। जिसके जनवरी 2021 में पूरे होने की उम्मीद है। अभी तक झज्जर से लोहारू सड़क मार्ग महज 7 मीटर चौड़ा था, लेकिन नए प्रोजेक्ट में यहां 10 मीटर का विस्तार हो गया है। 334 बी के रूप में झज्जर से लोहारू नेशनल हाईवे के नक्शे में नए सिरे से शुमार किया गया था।
झज्जर से दादरी होकर लोहारू एक औद्योगिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। लिहाजा यहां के बढ़ते जा रहे सड़क यातायात को देखते हुए एनएचएआई ने इस सड़क मार्ग को चौड़ा करने का फैसला लिया। इसके लिए 136 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया जो झज्जर जिले की सीमा से दूसरे जिले की सीमा में जाते सड़क मार्ग के विस्तार का इस साल का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट रहा है। इस सड़क मार्ग का 95 प्रतिशत कार्य हो चुका है। फिलहाल यहां नहर और ड्रेन की जो क्रॉसिंग उस पर भी तेजी से फाइनल टच दिया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ZYl7U