मॉडल प्रश्न-पत्र तैयार करवा टीचर्स कराएंगे छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 31 December 2020

मॉडल प्रश्न-पत्र तैयार करवा टीचर्स कराएंगे छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी

बोर्ड की परीक्षा में इस बार जिले में परिणाम अच्छा रहा। सक्षम में भी 2 ब्लॉक की शानदार परफारमेंस रही। भविष्य में भी परीक्षा परिणाम इसी तरह रहे। इसको लेकर अभी से जिले में तैयारी शुरू कर दी है। सीटीएम डॉ. विनेश ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लघु सचिवालय में ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षाओं में बेहतर परिणाम रहे। इसके लिए अभी से तैयारी शुरु कर दें। बाद में किसी तरह की सुनवाई नहीं सुनी जाएगी।

खराब रिजल्ट रहा तो कार्रवाई भी होगी। बोर्ड की कक्षाओं में पहले उन स्कूलों को चयनित किया जाएगा। जिनका बोर्ड परीक्षा परिणाम कमजोर रहा है। ऐसे स्कूलों का चयन होने के बाद टीचर्स की कमेटी बनाई जाएगी। इसमें शामिल टीचर्स बोर्ड के नए पैटर्न अनुसार मॉडल असाइनमेंट प्रश्न पत्र तैयार करेंगे। इसके आधार पर ही तैयारी कराई जाएगी। नए पैटर्न में वस्तुनिष्ठ प्रश्न को शामिल किया गया। इसके बारे में स्टूडेंट्स को बताया जाएगा। जिससे उनको पहले हर प्रश्न पत्र के बारे में जानकारी रहे।

टीम में शामिल शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी पाठ्यक्रम से सवाल भी कर सकते हैं। जिससे ये पता लगे कि पढ़ाई किस स्तर की कराई जा रही है। डिप्टी डीईओ शिवकुमार धीमान ने बताया कि मीटिंग में ई-मैटरिंग को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसमें सीटीएम ने कहा कि जिन बीआरपी ब्लॉक रिसोर्सपर्सन की ड्यूटी इसमें लगाई है। वह पेरेंट्स को फोन करने में कतई कोताही न बरतें।

उम्मीद पोर्टल पर 50 नहीं 90 प्रतिशत ताे हो रजिस्ट्रेशन| डॉ. विनेश ने कहा कि उम्मीद पोर्टल पर 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स पंजीकरण किए जाते हैं। अभी 50 से 60 प्रतिशत स्टूडेंट्स पोर्टल पर पंजीकृत हो पाए हैं। इसके लिए सभी बीईओ को जिम्मेदारी दी गई है। वह अपने अंतर्गत आने वाले स्कूलों के मुखिया की ड्यूटी लगाएं। पोर्टल पर 90 प्रतिशत स्टूडेंट पंजीकरण के लिए 10 दिन का समय बीईओ को दिया गया। इसकी रिपोर्ट अगली मीटिंग में ली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Teachers will prepare students for board exams by preparing model question papers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rGWoFb

ADD











Pages