पुलिस ने 15 लाख कीमत के 80 मोबाइल फोन्स असली मालिकों को किए वापस - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 31 December 2020

पुलिस ने 15 लाख कीमत के 80 मोबाइल फोन्स असली मालिकों को किए वापस

लगभग 15 लाख रुपए की कीमत के, आमजन के खोए हुए 80 मोबाइल फोन्स को साईबर सैल पूर्व की पुलिस टीम ने ढूंढ़कर बरामद किया। पुलिस उपायुक्त पूर्व, गुड़गांव मकसूद अहमद के निर्देशानुसार मोबाइल फोन के असली मालिकों को बुलाकर सम्मानपूर्वक सौंपे गए। अपने खोए हुए उनके मोबाइल फोन पाकर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा नव वर्ष 2021 पर दिया गया यह गिफ्ट है।

साईबर सेल पूर्व के प्रभारी ललित ने बताया कि पुलिस द्वारा पहले भी कई बार आमजन के गुम हुए मोबाइल फोन्स को ढूंढ़कर व बरामद करके उनके असली मालिकों को सौंपा गया था। उनकी टीम द्वारा अब तक करीब आधा करोड़ रुपए की कीमत के कुल 250 खोए हुए मोबाइल फोन्स बरामद करके उनके असल मालिकों को सौंपें जा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police returned 80 mobile phones worth 15 lakh to the original owners


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WXzz1Z

ADD











Pages