पिपली थर्डगेट के बीच लंबे से खस्ताहाल होने के साथ-साथ शहरवासियों के लिए सिरदर्द बनी रही। पहले दो ठेकेदार भी बीच में ही हाथ खड़े कर गए। तीसरी मर्तबा लॉकडाउन के कारण प्रोजेक्ट अटक गया लेकिन अब इस प्रोजेक्ट पर काम ने तेजी पकड़ी है। 15 महीने का समय इसे तैयार करने के लिए दिया गया है। बता दें कि पिपली से थर्डगेट के बीच सड़क शहर का मुख्य मार्ग है।
इसे दोबारा से तैयार करने की मांग शहरवासी कर रहे थे। रोजाना इस पर 30 हजार से ज्यादा वाहनों का दबाव रहता है। इस सड़क को दोबारा से तैयार करने के लिए प्रपोजल पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने तैयार किया था। करीब 56 करोड़ रुपए इस प्रोजेक्ट पर खर्च होने हैं लेकिन पहले कांट्रेक्टर ने काम बीच में छोड़ दिया। दोबारा काम सबलेट करा दूसरे ठेकेदार को सौंपा, वह भी बीच में ही छोड़ गया। अब गर्ग एंड कंपनी को कांट्रेक्ट दिया गया है। उक्त कंपनी करीब 48 करोड़ का सिविल वर्क करेगी। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन अजय मनोचा का कहना है कि इस साल यह सड़क पूरी तरह से कंप्लीट हो जाएगी।
नए साल के पहले हफ्ते में उतरेगी आरओबी से लेग
नए साल में पिपली से आने वाले ट्रैफिक को पुराने बस स्टैंड के आसपास जाम में फंसने से निजात मिलने जा रही है। पिपली थर्डगेट के बीच चलने वाला ट्रैफिक अब रेलवे रोड से होकर गुजर सकेगा। मोहननगर से आने वाले ट्रैफिक को रेलवे रोड से गुजारा जा सकेगा। इसके लिए मोहननगर आरओबी से रेलवे रोड पर लेग तैयार की जा रही है। इस पुल रूपी लेग का काम अब लगभग पूरा है। अधिकारियों की माने तो जनवरी के पहले हफ्ते में इसका काम कंपलीट हो जाएगा। इसके बाद उद्घाटन की औपचारिकता बचेगी।
अभी नरवाना रेल लाइन पर झांसा फाटक बंद होने से दिन में कई बार जाम लगता है। पुराने बस स्टैड के पास जाम के हालात रहते हैं। पिपली से थर्डगेट, कैथल व पिहोवा जाने वाले वाहन चालक जाम में फंसे रहते हैं। इसे देखते हुए मोहननगर आरओबी पर लेग बनाने का प्रपोजल विधायक सुभाष सुधा ने तैयार कराया था।
विधायक सुभाष सुधा ने इस प्रपोजल को सरकार से भी मंजूर कराया। जिम्मा पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को सौंपा। इसके लिए करीब पांच करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ। पिछले साल इस पर काम शुरू हुआ, लेकिन कोरोना की वजह से निर्माण कई माह बंद भी रहा। लॉकडाउन खुलने के बाद दोबारा से काम शुरू कराया। इस प्रोजेक्ट पर करीब पौने चार करोड़ रुपए खर्च आया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o3YsEV