मार्च तक बन जाएगा नया भवन, द्वितीय तल पर होगा डीसी ऑफिस - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 31 December 2020

मार्च तक बन जाएगा नया भवन, द्वितीय तल पर होगा डीसी ऑफिस

अभी प्राइवेट भवनों में चल रहे सरकारी दफ्तरों को अपनी खुद की बिल्डिंग मिल जाएगी। नया लघु सचिवालय इस साल तैयार हो जाएगा। पांच मंजिल ऊंचे इसी भवन में डीसी का दफ्तर भी शिफ्ट हो जाएगा। 1544.79 लाख का बजट से यह नया लघु सचिवालय बन जाएगा। बता दें कि अभी कई सरकारी दफ्तर प्राइवेट बिल्डिंग में चल रहे हैं। इससे पहले पुराने लघु सचिवालय के पास भी नई बिल्डिंग बनी थी।

इसमें कई सरकारी दफ्तर बाहर किराए के भवनों से शिफ्ट किए थे, लेकिन अभी भी कई ऐसे दफ्तर हैं, जो किराए के भवनों में चल रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मार्च 2021 तक यह नया लघु सचिवालय तैयार हो जाएगा। अब सरकारी अधिकारियों की चंडीगढ़ व पंचकूला में मीटिंग की बजाए वीडियो कांफ्रेंसिंग से यहीं बैठे अधिकांश मीटिंग होती हैं।

इस साल बनकर तैयार हाेगा पिहोवा में कृषि केंद्र

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के बाद पिहोवा में अरुणाय रोड पर कृषि केंद्र बनाने का कार्य तेज गति से जारी है। उम्मीद है कि इस वर्ष यह प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा। इस कृषि केंद्र में कृषि विभाग से संबंधित सभी कार्यालय एक ही छत के नीचे खोले जाएंगे ताकि किसानों को इधर-उधर ना भटकना पड़े। मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट के लिए सात करोड की राशि जारी करने की घोषणा की थी। बिल्डिंग में आधुनिक सुविधाएं और लिफ्ट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही यहां काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय क्वार्टर भी बनाए जा रहे हैं।

50 बेड का अस्पताल, साढ़े चार एकड़ में बन रही बिल्डिंग होगी तैयार

खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह के प्रयास से साल 2021 में क्षेत्र को नए 50 बैडिड अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। अरुणाय रोड पर साढ़े चार एकड़ में नए आधुनिक अस्पताल की बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाएगी। 25 अप्रैल 2018 में पीडब्यूडी बीएंडआर द्वारा शुरू किए गए 16.33 करोड रुपये के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए इसी वर्ष का समय निर्धारित किया गया है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस 50 बैडिड अस्पताल में अधिकारियों की 18 पोस्ट होंगी। इनमें स्टाफ नर्सों की पोस्ट भी शामिल की गई हैं। अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर और महिलाओं के लिए गायनी वार्ड भी होगा। अस्पताल को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें 12 रेजिडेंशियल क्वार्टर होंगे। जिनमें डॉक्टर अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। चार मंजिल की बिल्डिंग में आईपीडी और 16 ओपीडी सहित कई एसी रूम होंगे। नीचे बेसमेंट बनाई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New building will be built by March, DC office will be on second floor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aWG5hF

ADD











Pages