डेरा दुख निवारण रुहानी सचखंड बाबैन में गुरुवार को भगवान दत्तात्रेय का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भंडारा भी लगाया गया। इसमें धर्म प्रेमियों ने हिस्सा लिया। डेरे के बाल संत बाबा धर्मवीर रामसरन माजरा वाले ने संगत की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए अरदास की। बाबा धर्मवीर ने कहा कि भगवान दत्तात्रेय को भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है।
उनकी पूजा करने से मनुष्य को भगवान ब्रह्म, विष्णु और महेश का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य अगर नाम जप शब्द की कमाई करें तो उसके लिए यह संसार सुख की नगरी बन सकता है। उन्होंने कहा इसके विपरीत व्यक्ति प्रभु के नाम का जप न करके सांसारिक धंधों में फंसे रहते हैं और दुख भोगते हैं। संत बाबा धर्मवीर ने कहा कि पाप बीज है और दुख उसका फल है। इसलिए पापी कर्मों से मुक्ति पाने के लिए हमें शब्द नाम की कमाई करनी चाहिए। ताकि हमारे बुरे कर्म व दुख खत्म हो जाएं और सुखी बनकर प्रभु के नाम की कमाई करते रहेें।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पुरानी घास के ढेर पर आग की एक चिंगारी गिरने से वह ढेरी जलकर राख हो जाती है उसी प्रकार प्रभु नाम हृदय में रखने और उसका सिमरन करने से हमारे पापी कर्मों का नाश हो जाता है। इस अवसर पर प्यारा सिंह, करनैल सिंह, अनुज खुराना, सतीश सैनी, होशियार सिंह, प्रवेश कुमार, मनीष, अंकुश, डाॅ. संदीप और धर्मपाल मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/388hCnT