पहला काम प्रभु का नाम, फिर हर काम प्रभु के नाम : गीता मनीषी ज्ञानानंद - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 31 December 2020

पहला काम प्रभु का नाम, फिर हर काम प्रभु के नाम : गीता मनीषी ज्ञानानंद

पंजाबी धर्मशाला जगाधरी में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा कराए जा रहे गीता ज्ञान अमृत महोत्सव में प्रवचन करते हुए महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि जिस परमात्मा से जीवन और जीवन मे सब कुछ मिला है, उस परमात्मा को भूलने की भूल न करें। हमारा सबसे पहला काम प्रभु का नाम, फिर हर काम प्रभु के नाम, करते जाएं। इस कलयुग में आपका काम भी होता जाएगा और प्रभु का सिमरन भी।

जिस तरह अर्जुन के रथ का सारथी भगवान कृष्ण बड़ी कुशलता से रथ हांकते हैं और विषम परिस्थितियों से भी रथ को निकाल कर ले जाते हैं। उसी तरह हमारे शरीर का सारथी हमारी बुद्धि है, हम कुशाग्रबुद्धि से जीवन की नैया इस संसार मे रहते हुए सांसारिक कार्य करते हुए विषम परिस्थितियों से निकाल कर ले जा सकते हैं।

रसिक रतन झिंजाना, पवन गुम्बर व नीरू चौहान ने भजनों भजनों की प्रस्तुति दी। माैके पर श्री मेहंदीपुर बालाजी सहारनपुर के महंत अतुल जोशी, विधायक घनश्याम दास, मेयर मदन चौहान, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग, अशोक पपनेजा, जितेंद्र गुप्ता, भारत भूषण बंसल, सोनू पुनैनी, ईश कुमार, सतपाल, नीरज कालड़ा, गोबिंद गुलाटी व टिंकू ढल ने आरती उतारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n5ZgYy

ADD











Pages