दक्षिण हरियाणा से सुगम होगा व्यापार,रेल फाटक के जाम से निजात मिलेगी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 31 December 2020

दक्षिण हरियाणा से सुगम होगा व्यापार,रेल फाटक के जाम से निजात मिलेगी

नए साल में कुरुक्षेत्र को एक और नेशनल हाईवे मिलने वाला है। कुरुक्षेत्र के 11 गांवों से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 152डी इकॉनोमिक कॉरिडोर परियोजना मिलने वाली है। इस सड़क का लगभग 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि 2021 में इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। इस्माइलाबाद के गांव गंग हेड़ी से नारनौल तक बनने वाले इस 230 किलोमीटर लंबे हाईवे के बनने से दक्षिण हरियाणा से व्यापार भी सुगम हो जाएगा।

राजस्थान के साथ भी व्यापार के नए मार्ग खुलेंगे। इस प्रोजेक्ट पर 8650 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इस इकॉनोमिक कॉरिडोर के मार्ग पर पिहोवा और इस्माइलाबाद का 16 किलोमीटर का क्षेत्र शामिल है। इस सिक्स लेन हाईवे में 23 किलोमीटर का हिस्सा कुरुक्षेत्र व कैथल जिले में आता है। कुरुक्षेत्र जिले से शुरू होकर नारनोल बाईपास तक यह हाईवे आठ जिलों को कवर करेगा। केंद्र सरकार की भारत माला परियोजना के तहत ट्रांस हरियाणा ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट में इस परियोजना को शामिल किया गया है। इसे साउथ कॉरिडोर का नाम दिया है।

एलिवेटेड ट्रैक टेंडर पुणे की कंपनी को अलॉट

नरवाना कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन पर शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल एलिवेटेड रेल ट्रैक का निर्माण नए साल के पहले महीने में शुरू होने जा रहा है। हालांकि इस प्रोजेक्ट का दोबारा से शिलान्यास भी होगा। इस ड्रीम प्रोजेक्ट के निर्माण की नींव सीएम के हाथों रखवाने के प्रयास चल रहे हैं। पहले गीता जयंती के दिन सीएम द्वारा इसका शिलान्यास व भूमि पूजन होना था। लेकिन सीएम मनोहर लाल उस दिन पीएम नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन कार्यक्रम में व्यस्त रहे। ऐसे में ऐन मौके पर शिलान्यास टालना पड़ा था।

हालांकि पिछले साल अगस्त में सीएम मनोहर लाल, सांसद नायब सैनी, पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह व विधायक सुभाष सुधा ने इसकी नींव रखी थी। इसके बाद सॉयल टेस्टिंग व डिजाइन आदि कार्य शुरू हुए। लेकिन पिछले साल निर्माण शुरू नहीं हो पाया। कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन का असर इस प्रोजेक्ट पर भी पड़ा। मार्च में इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण इसमें देरी हुई। अब जल्द ही निर्माण शुरू होगा।

प्रोजेक्ट डिटेल

  • 225 : करोड़ का प्रोजेक्ट
  • पीडब्ल्यूडी एवं रेलवे के जॉइंट वैंचर एचआरआईडीसी को जिम्मा दिया है।
  • एचआरआईडीसी: का भी यह पहला प्रोजेक्ट है। इसमें 125 करोड़ प्रदेश सरकार व 100 करोड़ केंद्र वहन करेगी।
  • एनआईटी: कुरुक्षेत्र को डिजाइन का जिम्मा सौंपा है। नए साल से पहले माह में काम शुरू होने की उम्मीद है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Business will be smooth from South Haryana, will get rid of rail gate jam


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38PRZXY

ADD











Pages