पंडित श्रीराम विचार मंच की ओर से मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में 10 जनवरी को सब्जी मंडी स्थित परशुराम मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में शुगर, बीपी की जांच के अलावा नि:शुल्क दवाइयां दी जाएगी।
राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार ने बताया कि शिविर का उद्घाटन एसडीएम हितेंद्र कुमार करेंगे। इस दौरान सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से भगवान परशुराम मंदिर धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश कुमार उपस्थित रहेंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38ob3xq