लुहारी के पटौदा गांव में कोविड केयर सेंटर को कोरोना वायरस से बचाव के लिए कई तरह के इक्विपमेंट दिए गए हैं। इनमें पीपीई किट्स, ऑक्सीजन सिलेंडर्स, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स और अन्य कंज्यूमेबल्स हैं। इन सामानों को जिले के सीनियर मेडिकल ऑफिसर जगविंद्र सिंह जाखड़ की उपस्थिति में सौंपा गया।
सीएसआर प्रोग्राम के एक हिस्सा के माध्यम से कोविड-19 से जुड़े राहत कार्यों की जानकारी देते हुए राजेश जग्गी ने कहा कि यह पहल कोविड-19 के खतरे से निपटने में लुहारी में रहने वाले समुदायों की मदद करेगी। मेडिकल ऑफिसर जगविंद्र सिंह जाखड़ ने कहा कि इस पहल से कोविड सेंटर के कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जो कोविड के रोगियों की बेहतरी और सावधानीपूर्वक उपायों के क्रियान्वयन के जरिए कोविड-19 की रोकथाम के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L5p76i