न कोई कॉल और न ही मैसेज, फिर भी खाते से प्रतिदिन 20 हजार रुपए निकलते रहे। हसनपुर निवासी जोगिंद्र सिंह के बैंक खाते से 13 दिनों तक हर रोज 20 हजार रुपए निकलते रहे, जब उसे पता चला तो उसके खाते से 2.60 लाख रुपए की राशि गायब हो चुकी थी। बैंक से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उसने इसकी शिकायत पुलिस को भी की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हसनपुर निवासी जोगिंद्र पुत्र मांगेराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बैंक खाता घरौंडा के एसबीआई में है। उसके पास बीते माह की पांच से 17 तारीख तक न तो किसी प्रकार का कोई मैसेज आया और न ही उसके पास किसी भी तरह की कॉल आई। बावजूद इसके उसके बैंक खाते से 20-20 हजार रुपए प्रतिदिन निकलते रहे। 18 दिसंबर को जोगिंद्र को बैंक खाते से पेमेंट कटने की जानकारी मिली।
जिसके बाद वह तुरंत बैंक पहुंचा और बैंक अधिकारियों से जानकारी मांगी। इसकी शिकायत लेकर वह घरौंडा थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nfP3sT