एमडीयू में कार्यकारिणी सदस्यों ने पुनर्नियुक्ति कर्मियों को तुरंत सेवा से हटाने की मांग की - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 January 2021

एमडीयू में कार्यकारिणी सदस्यों ने पुनर्नियुक्ति कर्मियों को तुरंत सेवा से हटाने की मांग की

एमडीयू के गैर शिक्षक संघ कार्यालय में गैर शिक्षक संघ की कार्यकारिणी की बैठक संघ प्रधान रणधीर कटारिया की अध्यक्षता में की गई। इसमें तीन बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई। सबसे पहले एमडीयू में पुनर्नियुक्ति को लेकर सभी कर्मचारियों से विचार-विमर्श किया गया।

सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने पुनर्नियुक्ति का विरोध किया और मांग की कि पुनर्नियुक्ति हुए सभी कर्मचारियों को तुरंत सेवा से मुक्त किया जाए। फैसला लिया गया कि संघ एक बार फिर कुलपति से मिलकर इस बारे में चर्चा करेंगे। इसके बाद आम सभा की मीटिंग बुलाकर कर्मचारियों से राय लेकर आगे की कार्रवाई का कोई फैसला लेंगे।

इसके साथ ही एमडीयू में सरकार कर्मचारी विरोधी जो फैसले ले रही है, उसको लेकर पूरे हरियाणा के कर्मचारियों का एमडीयू में 18 जनवरी को सम्मेलन बुलाया गया है। इसमें चर्चा करके आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

लंबे समय से समय पर वेतन ना मिलने के कारण आवाज उठा रहे सुरक्षा कर्मचारियों का मुद्दा भी गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने उठाया। कहा कि ठेके पर लगे सभी कर्मचारियों का 10 तारीख तक वेतन देना सुनिश्चित किया जाए। महासचिव रवींद्र लोहिया, सह-सचिव रमेश रोहिल्ला, कैशियर विकास अहलावत और सभी कार्यकारिणी सदस्य तथा स्पेशल इनवाइटी सदस्य और पूर्व प्रधान फूल कुमार बहोत आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rT3rdU

ADD











Pages