बाइक सवार तीन युवकों ने दो टैंपो में लगाई आग, एक जला - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 January 2021

बाइक सवार तीन युवकों ने दो टैंपो में लगाई आग, एक जला

एसपी काॅलोनी में बाइक सवार तीन युवकों ने पेट्रोल डालकर दो टैंपो में आग लगा दी। इसमें एक टैंपो जल गया है और दूसरे को समय रहते बुझा दिया गया। सेक्टर-32-33 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर दी है। लोगों का कहना है कि आरोपियों की फुटेज पुलिस को दी है।

एसपी काॅलोनी के बबलू ने बताया कि उसके दो टैंपो हैं। शाम को गली में टैंपो खड़े करके घर आ गया। पड़ाेसियों ने सूचना दी कि तुम्हारे टैंपो में आ लगी हुई है। जब तक आग पर काबू पाया, तब तक एक टैंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया था। दूसरे टैंपो का बचाव रहा।

पीड़ित का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। सेक्टर-32-33 थाने के प्रभारी कंवर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसपी कॉलोनी में आग से जला हुआ टैंपो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/391wCD1

ADD











Pages