14 दिन में 3 माैत; पहले औसतन 2 दिन में एक हुई, रिकवरी में टाॅप-6 मेें जिला - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 1 January 2021

14 दिन में 3 माैत; पहले औसतन 2 दिन में एक हुई, रिकवरी में टाॅप-6 मेें जिला

जिले में नए साल के पहले दिन 20 नए केस मिले है। लगभग दाे गुना मरीजाें ने काेराेना काे हराया है। शुक्रवार काे 36 लाेग काेराेना से ठीक हुए हैं। भाटिया कॉलोनी वासी 70 वर्षीय महिला की माैत भी हुई। 31 दिसंबर की रात काे न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वासी 70 वर्षीय पुरुष की माैत हुई थी।

कुल माैताें का आंकड़ा 148 पर पहुंच गया है। अब काेराेना मृत्यु दर घट रही है। दिसंबर में जहां मृत्यु दर एक बार 1.41 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। अब 1.40 प्रतिशत आ गई है। दिसंबर के पहले 18 दिनाें में 19 लाेगाें की माैत हुई थी। जबकि उसके बाद 14 दिनाें में सिर्फ 3 लाेगाें की माैत हुई। पहली माैत से लेकर अब तक की बात करें ताे ऐसा दूसरी बार हाे रहा है। इससे पहले मई और जून के बीच में हुआ था। अब काेराेना रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है। जिले में कुल रिकवरी दर 97.29% हाे चुकी है। यह प्रदेश में टाॅप-6 जिलाें में शामिल है। पहले दिन शुक्रवार काे 757 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल पॉजिटिव 10 हजार 534 केसों मिले हैं। इसमें से 10249 लाेग ठीक हाे चुके हैं।

एक्टिव केस 3 महीने बाद सबसे कम : जिले में सिर्फ 137 लाेगाें का इलाज चल रहा है। यह कुल केसाें का डेढ़ प्रतिशत है। करीब दाे महीनें बाद जिले में एक्टिव केस तीन माह में सबसे कम स्तर पर आए हैं। 70 प्रतिशत मरीज घराें पर रहकर काेराेना काे हरा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 checkups in 14 days; On average, there was one in 2 days, in the top-6 district in recovery


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MmufD7

ADD











Pages