छूट खत्म हाेते ही 1.90 कराेड़ से घटकर 84 हजार पहुंची प्राॅपर्टी टैक्स रिकवरी, शहरवासियों की सुविधा के लिए आपसी तालमेल बनाकर काम करे स्टाफ - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 1 January 2021

छूट खत्म हाेते ही 1.90 कराेड़ से घटकर 84 हजार पहुंची प्राॅपर्टी टैक्स रिकवरी, शहरवासियों की सुविधा के लिए आपसी तालमेल बनाकर काम करे स्टाफ

प्रदेश सरकार की छूट के साथ प्राॅपर्टी टैक्स बिल जमा कराने की स्कीम खत्म हाेते ही नगर निगम की रिकवरी 1.90 कराेड़ रुपए से घटकर शुक्रवार काे 84 हजार रुपए तक पहुंच गई। पालिका बाजार स्थित नगर निगम के कार्यालय में गलत प्राॅपर्टी टैक्स बिल ठीक कराने व राशि जमा कराने वालाें की भीड़ भी नाममात्र ही रह गई।

शहरवासियाें की जरूरत के हिसाब से कैश काउंटराें की संख्या भी भीड़ के अनुसार ही 2 कर दी गई है। निगम अधिकारियाें का कहना है कि भीड़ बढ़ेगी ताे काउंटर भी बढ़ा दिए जाएंगे। पालिका बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार काे कमिश्नर डाॅ. मनाेज कुमार ने रेंट ब्रांच शाखा के अधिकारियाें व कर्मचारियाें के साथ बैठक की। उन्हाेंने विशेष रूप से दिसंबर में प्राॅपर्टी टैक्स रिकवरी में लगी सभी टीमाें का अच्छा काम करने पर हाैसला बढ़ाया। साथ ही भविष्य में ही इसी सिद्दत से काम करने का आह्वान किया। उन्हाेंने कहा कि अब लाेगाें की जरूरत के हिसाब से कैश काउंटराें की संख्या घटाई या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सभी कर्मचारी तैयार रहें।

लाेग जहां बुलाएंगे वहीं लगाएंगे कैंप
कमिश्नर डाॅ. मनाेज कुमार ने कहा कि अब तक शहर में जहां-जहां कैंप लगे हैं, वहीं से ही बहुत ही बढ़िया रिस्पांस मिला है। इस सुविधा काे भविष्य में भी जारी रखा जाएगा। कैंप में माैके पर ठीक हाेने वाले बिलाें काे ठीक भी किया जाएगा। साथ ही जाे राशि जमा कराने की भी सुविधा दी जाएगी। शहरवासियाें की सुविधा के लिए सभी स्टाफ मेंबर आपसी तालमेल बनाकर काम करें।

मई में मिला था 6.81 लाख रुपए रेवेन्यू
पानीपत नगर निगम काे अब तक 16.94 कराेड़ रुपए का रेवेन्यू मिल चुका है। इसमें दिसंबर में सबसे ज्यादा 13.63 कराेड़ रुपए रेवेन्यू मिला है। इसके अलावा नवंबर में 60 लाख, अक्टूबर में 99.61 लाख, सितंबर में 36.28 लाख, अगस्त में 25.70 लाख, जुलाई में 69 लाख, जून में 11.57 लाख , मई में 6.81 लाख रुपए रेवेन्यू मिला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Property tax recovery reduced from 1.90 crores to 84 thousand as soon as exemption is over


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hy1aAh

ADD











Pages