पुलिस लाइन में मनेगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, 18 से शुरू हाेगी रिहर्सल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 January 2021

पुलिस लाइन में मनेगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, 18 से शुरू हाेगी रिहर्सल

26 जनवरी को पुलिस लाइन सोनीपत में जिला स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण गरिमा के साथ मनाया जाएगा। 18 जनवरी से इसके लिए रिहर्सल शुरू हाे जाएंगे और 24 जनवरी काे फाइनल रिहर्सल फुल ड्रेस में हाेगी। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के लिए लघु सचिवालय में मंगलवार को उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक से नदारद रहे कर्मियों काे कारण बताओ नाेटिस भी दिया जाएगा।

समारोह के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग प्रशासनिक तथा विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। उन्होंने आयोजन स्थल की सफाई, बैठने की व्यवस्था, मंच की सजावट, शौचालय व्यवस्था, एंबुलेंस, पेयजल आदि के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। उपायुक्त ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए भी कमेटी का गठन किया।

जिसमें एडीसी, एसडीएम, सीटीएम, डीईओ और डीआईपीआरओ को शामिल किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि कमेटी का निर्णय अंतिम निर्णय होगा। समारोह की गरिमा के अनुकूल सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार करवायें। पीटी इत्यादि के लिए भी उन्होंने विशेष निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35bFTao

ADD











Pages