बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे बुजुर्ग की हुई मौत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 January 2021

बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे बुजुर्ग की हुई मौत

कोसली-गुड़ियानी रोड पर गुड़ियानी गांव के निकट सोमवार की रात को बाइक की टक्कर से पैदल अपने घर जा रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव गुड़ियानी निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका पिता ज्ञानप्रकाश सोमवार शाम को बस स्टैंड स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के बाद वापस अपने घर पैदल आ रहे थे। इसी दौरान कोसली की तरफ से आ रही एक बाइक के चालक ने उनको टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वे घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित
कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s5lLAX

ADD











Pages