एचएसईबी वर्कर यूनियन के तत्वावधान में शहर के सब अर्बन डिवीजन में मंगलवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ गेट मीटिंग करके प्रदर्शन किया। मीटिंग के दौरान पदाधिकारियों ने ऑनलाइन पॉलिसी का विरोध करते हुए सरकार से तुरंत इसके तहत किए तबादलों को रद्द किए जाने की मांग की। गेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए सब यूनिट सचिव संदीप यादव ने कहा कि इस पॉलिसी से न केवल गलत ट्रांसफर हो गए हैं अपितु इससे कई विसंगतियां भी हो गई है। कर्मचारियों की तरफ से लगातार इस पॉलिसी को रद्द करने की मांग की जा रही है। बावजूद इसके सरकार ने इसके तहत ट्रांसफर कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की तरफ से इस पॉलिसी को रद्द नहीं किया जाएगा तब तक यह आंदोलन चलाया जाएगा। गेट मीटिंग के बाद कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। इस अवसर पर कैलाश जाखड़, योगेश नागर, राकेश कुमार, विष्णु कुमार, केवल कृष्ण, हरेंद्र जेई, कर्णसिंह जेई, सुधीर एलएम एवं प्रदीप प्रधान मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3baNqKD