बलाना गांव में 16 वर्षीय युवक को दो लड़कों द्वारा आग में धक्का देकर जलाने का मामला सामने आया है। घायल आ पीजीआई खानपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित सुशील पुत्र रणधीर वासी बलाना ने बताया कि 28 दिसंबर की शाम वह अपने घर आ रहा था। तभी गांव के अन्नू पुत्र कर्मबीर व सन्नी पुत्र भागा जो कि रिश्ते में चचेरे भाई लगते हैं। दोनों उसे बाइक पर बिठाकर गांव से बाहर ले गए। आरोप है कि दोनों ने गांव के बाहर जाकर कूड़े में आग लगा कर उसे तेज आग में धक्का दे दिया। धक्का देकर दोनों गांव में आ गए। आग में गिरने से सुशील झुलस गया। गंभीर हालत में सुशील को पीजीआई खानपुर में दाखिल कराया गया है।
जहां पर घायल सुशील का इलाज चल रहा है। पुलिस ने सुशील के बयान पर अन्नू व सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि घटनास्थल व पीजीआई जाकर झुलसे किशोर से बातचीत की है। मामला अभी संदेहजनक है। जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b1GGyy