2 दिन में 553 नए मरीज मिले; 1030 ठीक हुए, रिकवरी दर 97.40 फीसदी पर पहुंची - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 1 January 2021

2 दिन में 553 नए मरीज मिले; 1030 ठीक हुए, रिकवरी दर 97.40 फीसदी पर पहुंची

प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 97.40% पर पहुंच गई है। चरखी दादरी को छोड़ बाकी 21 जिलों में रिकवरी दर 95% से ऊपर पहुंच गई है। सबसे बेहतर रिकवरी दर महेंद्रगढ़, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत में है। यहां 98 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। दादरी में रिकवरी दर सबसे कम 94.65% है।

पिछले 48 घंटे में 553 नए मरीज मिले हैं। जबकि 1030 मरीज ठीक हुए हैं। 13 लोगों की मौत हुई है। रेवाड़ी, पानीपत, झज्जर, हिसार में 2-2, कैथल, करनाल, पंचकूला, फतेहाबाद, चरखी दादरी में 1-1 मरीज की जान गई है। अब तक 2,63,214 संक्रमितों में से 2,56,386 ठीक हो चुके हैं। 2918 की मौत हुई है। दो दिन में 55696 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

हरियाणा में कोरोना के टीकाकरण की फाइनल रिहर्सल पंचकूला में होगी
वैक्सीनेशन को लेकर हरियाणा में फाइनल रिहर्सल के लिए पंचकूला जिले में 4 साइट तय की हैं। इनमें सेक्टर-8 व सेक्टर-4 की डिस्पेंसरी और रायपुरानी सीएचसी व कोट सीएचसी शामिल हैं। यहां कुछ लोगों को बुलाया जाएगा। इसके बाद जिस प्रकार से वैक्सीन दी जानी है, उसकी पूरी मॉक ड्रिल होगी। यानी उसके अनुसार, उन्हें पहले बाहर बैठाया जाएगा। इसके बाद वेटिंग रूम, वैक्सीनेशन रूम और फिर आॅब्जर्वेशन रूम में रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
553 new patients found in 2 days, 1030 recovered, recovery rate reached 97.40 percent


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X8EXz7

ADD











Pages