पंचकूला के बरवाला में लाखों मुर्गियों की मौत, 75 सैंपल ले जांच के लिए सोनीपत-हिसार भेजे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 1 January 2021

पंचकूला के बरवाला में लाखों मुर्गियों की मौत, 75 सैंपल ले जांच के लिए सोनीपत-हिसार भेजे

देश में कर्नाटक के नामाकल के बाद दूसरे सबसे बड़े मुर्गी पालन हब पंचकूला के बरवाला में लाखों की संख्या में मुर्गियां दम तोड़ चुकी हैं। पशुपालन विभाग ने जिला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। बरवाला से 75 सैंपल लेकर जांच के लिए सोनीपत व हिसार लैब में भेजे गए हैं।

रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि कौनसे वायरस या बीमारी से मुर्गियां दम तोड़ रही हैं। यह बीमारी करनाल व पानीपत तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हरियाणा में करीब तीन करोड़ मुर्गियां हैं। इनमें करीब 1.20 करोड़ से ज्यादा बरवाला में है। यहां 100 से ज्यादा फार्महाउस हैं। हर दिन 80-85 लाख अंडे यहां होते हैं। इनकी सप्लाई हरियाणा के दूसरे क्षेत्रों के साथ दिल्ली, यूपी व बिहार तक होती है। सूत्रों का कहना है कि कुछ फार्मों में मुर्गियां मरने पर उन्हें दबा दिया गया है। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अनिल बनवाला का कहना है कि 3-4 दिन में जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि कौनसा वायरस है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hBaZxk

ADD











Pages