23 दिसंबर के बाद पीपीपी बनवाने वाले जमा करवाएं आईडी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 January 2021

23 दिसंबर के बाद पीपीपी बनवाने वाले जमा करवाएं आईडी

हरियाणा सरकार के आदेशानुसार समाज कल्याण विभाग की ओर से क्रियान्वित की जा रही सभी पेंशन योजनाओं में अब परिवार पहचान पत्र काे जाेड़ा जाएगा। इस बारे में जिला समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा ने बताया कि सभी पेंशन योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन कार्य परिवार पहचान पत्र के माध्यम से किया जा रहा है।

अब तक परिवार पहचान पत्र ना बनवाने वाले पेंशन लाभार्थी 15 जनवरी तक अपने परिवार पहचान पत्र बनवाकर विभाग के स्थानीय कार्यालय में जमा करवाएं, ताकि उन्हें पेंशन मिलती रहे। परिवार पहचान पत्र न बनने पर भविष्य में पेंशन रोक दी जाएगी, जिसके लिए पेंशन लाभ पात्र स्वयं जिम्मेवार होंगे। विशेष तौर पर 23 दिसंबर के बाद परिवार पहचान पत्र अपडेट नहीं हो पाए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसे में पात्रों को आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी लघु सचिवालय स्थित विभाग में जमा करवानी होगी। यह सभी के लिए अनिवार्य है।

24307 पेंशन लाभपात्रों ने पहचान पत्र नहीं बनवाए

जिला समाज कल्याण अधिकारी गोदारा ने बताया कि 23 दिसंबर से पहले परिवार पहचान पत्र बनवाने वालों को अपडेट किया जा चुका है। अभी जिला में कुल 1,22,112 लाभपात्र पेंशन प्राप्त कर रहें हैं, इनमें से 97,805 पेंशन लाभपात्रों ने अपने परिवार पहचान पत्र बनवा लिए हैं, जबकि 24,307 पेंशन लाभपात्रों ने अभी तक परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाए हैं।

उन्हाेंने बताया कि परिवार पहचान पत्र न बनवाने वाले सभी 24,307 लाभपात्र 15 जनवरी तक अपने परिवार पहचान पत्र बनवाकर जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र बनवाना जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rR2NO5

ADD











Pages