अमेरिका भेजने को 32 लाख लिए, भेज दिया मैक्सिको, केस - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 January 2021

अमेरिका भेजने को 32 लाख लिए, भेज दिया मैक्सिको, केस

एक युवक को अमेरिका भेजने के बजाए जंगलों के रास्ते से मैक्सिको भेज दिया और 32 लाख रुपए की ठगी कर गए। कुंजपुरा थाना पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बड़ा गांव के तरूण ने शिकायत दी कि मेरा दोस्त अमेरिका में रहता है। अमेरिका वाले दाेस्त ने कहा कि मेरा एक दाेस्त तुम्हें अमेरिका भिजवा देगा और वहां पर एक होटल में नौकरी दिलवा देगा।

तुम्हारी एक महीने की सैलरी भारतीय रुपए में तीन लाख होगी। मुझे कहा कि भारत से अमेरिका जाने का कुल खर्चा 32 लाख रुपए होगा। उसके बाद मैंने अपने घर वालों से बात की और मेरी बात सुनकर घर वाले मुझे अमेरिका भेजने के लिए राजी हो गए। दस लाख रुपए दे दिए गए। मुझे दिल्ली एयरपोर्ट और फिर जंगलों के रास्ते से मैक्सिको भेजा गया। मुझे अाैर घर वालों से झूठ बोल-बोल कर कई बार में 22 लाख रुपए और ले लिए।

मेरे पिता ने अपनी जमीन बेचकर एजेंट को पैसे दिए, पर जब मैं मैक्सिको से वापस आया तो मैंने पैसे मांगे। आरोपी ने आश्वासन दिया कि मुझे थोड़ा समय चाहिए। मैं आपको पूरे 32 लाख रुपए वापस कर दूंगा। लेकिन आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए। जान से मारने की धमकी देने लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38YLzWp

ADD











Pages