कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज देने से पहले 7 जनवरी को होगा ड्राई रन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 January 2021

कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज देने से पहले 7 जनवरी को होगा ड्राई रन

कोविड वैक्सीन के समय कोई दिक्कत न आए, इसलिए सात जनवरी को पहले ड्राई रन (पूर्वा अभ्यास) होगा। इसके लिए छह साइटों का चयन किया गया है। पीएचसी कुटैल, पीएचसी सांभली, सीएचसी कुंजपुरा, सेक्टर-6 डिस्पेंसरी, यूपीएचसी रामनगर और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में ड्राई रन होगा। इसके लिए पहले से ही स्वास्थ्य कर्मचारियों का फ्री रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

ड्राई रन के दौरान की एक्टिविटी ऐसी ही होगी, जैसे वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण के समय होगी। ड्राई रन में कोविड एप्लीकेशन का इस्तेमाल, हेल्थकेयर वर्कर्स का डाटा अपलोड, टीके की रसीद और टीका आबंटन, टीकाकरण टीमों की तैनाती डाटा तैयार किया जा रहा है।

साथ ही ड्राई रन के दौरान प्रोटोकॉल की जानकारी है या नहीं, कितना समय लग सकता है, इसका भी पता चल जाएगा। जिला करनाल की 35 पीएचसी और सीएचसी में वैक्सीन रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा 40 जगह वैक्सीन लगाई जाएगी।

स्वास्थ्य कर्मचारियों के मोबाइल पर आएगा वैक्सीनेशन लगवाने का मैसेज, 30 मिनट निगरानी में भी रखा जाएगा

वैक्सीनेशन का मैसेज स्वास्थ्य कर्मियों के मोबाइल पर आएगा। वैक्सीनेशन बूथ पर सबसे पहले दो चेक पोस्ट होंगी। पहली चेक पोस्ट पर मोबाइल में आए मैसेज को चेक करेंगे। दूसरे चेक पोस्ट पर डॉक्यूमेंट्स चेक करेंगे, हाथ सेनिटाइज कर लिस्ट में नाम देखेंगे, फिर आगे भेजेंगे। तीसरी जगह पर हेल्थ केयर वर्कर के स्वास्थ्य के बारे में पूछा जाएगा और वेटिंग एरिया में बैठाया जाएगा।

खांसी, बुखार, जुकाम होने पर वापस भेज दिया जाएगा, अगर स्वस्थ होंगे तो आगे भेज दिया जाएगा। डॉक्यूमेंट्स को कोविड पोर्टल पर पहले से दी जानकारी से मिलाया जाएगा और नाम की एंट्री डाली जाएगी, फिर वैक्सीनेशन के लिए भेजा जाएगा। फिर वैक्सीन लगाई जाएगी और इसकी जानकारी बताई जाएगी। डाॅ. नीलम वर्मा ने बताया कि इसके बाद जिसकाे वैक्सीन लगाई गई है, उसकाे 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा।

पहले फेज में 11 हजार हेल्थ वर्कर्स को दी जाएगी डोज : सीएमओ योगेश
पहले फेज में जिले के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले फेज में करीब 11 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को डोज दी जाएगी। दूसरे फेज में फ्रंट लाइन वर्कर्स जिसमें पुलिस कर्मचारी सहित अन्य ड्यूटी दे रहे कर्मचारी शामिल हैं।

तीसरे फेज में 50 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। चौथे फेज में 50 साल से कम उम्र के उन लोगों को जाे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। ड्राई रन के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है, सात जनवरी काे तीन जगह ग्रामीण और तीन जगह शहरी क्षेत्र में ड्राई रन होगा। डाॅ. योगेश शर्मा, सीएमओ, नागरिक अस्पताल।

कोरोना के दस केस मिले

जिले में सोमवार को 10 केस पॉजिटिव पाए गए। इनमें 5 केस एंटीजन टेस्ट और 5 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 162145 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 149919 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, 10861 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 147 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, 167 एक्टिव हैं और 10547 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। अब केस कम आ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pJk1uQ

ADD











Pages