जिले में साल 2020 में काेराेना केसाें के साथ-साथ डेंगू के बढ़ते केसाें ने भी परेशान किया। 2017 के बाद सबसे ज्यादा केस 2020 में मिले हैं। 2017 में 469 केस मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने इस सीजन में 900 आशंकित मरीजों के ब्लड सैंपल भेजे हैं। इनमें 231 केस मिले हैं। डेंगू के केसाें ने 2018 में मिले केसाें का रिकाॅर्ड भी टूट चुका है।
2 साल पहले यानी 2018 में 133 केस कंफर्म मिले थे। डिप्टी सीएमa एवं नाेडल अधिकारी डाॅ. सुनील संडूजा ने बताया कि डेंगू के मरीज जहां भी मिले उन घराें के आसपास के 60 घराें में एंटी लार्वा स्प्रे करवाया जाता है। इस साल डेंगू का पहला केस जून, उसके बाद जुलाई में भी एक और केस आया। फिर अगस्त में 6 केस, सितंबर में 33, अक्टूबर में 108, 35 और दिसंबर 47 केस आए हैं। एलाइजा रीडर मशीन मिली डाॅ. सुनील ने बताया कि पहले डेंगू के आंशकित मरीजाें के ब्लड सैंपल रेडक्राॅस के ब्लड बैंक में टेस्टिंग के लिए भेजे जाते थे। अब यह सुविधा अस्पताल में शुरू हाे गई है। विभाग काे एलाइजा रीडर मशीन मिल चुकी है। अब सिविल अस्पताल में आंशकित मरीजाें के ब्लड सैंपल टेस्ट किए जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rENp7o