24 घंटे के दौरान जिले में औसत 19.8 एमएम हुई बारिश - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 January 2021

24 घंटे के दौरान जिले में औसत 19.8 एमएम हुई बारिश

जिले में पिछले दो दिन से रूक-रूककर कभी रिमझिम तो कभी अच्छी बरसात हो रही है। मंगलवार को दिन में हल्की बूंदाबांदी रही। अगर पिछले 24 घंटे में बारिश के आंकड़े पर नजर डालें तो जिले में औसत 19.8 एमएम बरसात दर्ज की गई। रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में 17 एमएम बारिश हुई है। कोसली क्षेत्र में सर्वाधिक 34 एमएम बरसात दर्ज की गई।

बरसात के दौरान रोलियावास में मकान पर आसमानी बिजली भी गिरी। लोगों की मानें तो मकान के शीशे टूटने के साथ अन्य नुकसान हुआ है। शहर में भी बरसात से कई जगह सड़कों पर जलभराव होने से परेशानी भी रही।

जमावबिंदु से भी नीचे जा चुका न्यूनतम तापमान अब दहाई के आंकड़े को पार कर गया है। सोमवार को न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री था जो कि मंगलवार को 3.5 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 13 डिग्री रहा। अधिकतम 21.5 डिग्री था, जो कि घटकर 20 डिग्री पर आ गया।

कोसली क्षेत्र में सबसे ज्यादा बरसात: पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के कोसली क्षेत्र में सबसे ज्यादा बरसात रिकॉर्ड की गई है। क्षेत्र में 34 एमएम बरसात हुई है। वहीं सबसे कम लगाए तो धारूहेड़ा क्षेत्र में रही। यहां सबसे कम 7 एमएम बारिश दर्ज हुई है। हालांकि यहां भी सड़कों पर जलभराव की परेशानी पुरानी है।

अधूरे पड़े कामों से फैल रहा है कीचड़, हो रही परेशानी
दो दिन से हो रही बरसात ने शहरवासियों के लिए मुसीबत भी बढ़ा दी है। सड़कों पर जगह-जगह कीचड़ फैली हुई है। कई जगह अधूरे पड़े विकास कार्य भी लोगों के लिए परेशानी का कारण है। अधूरे कार्यों की वजह से सड़कों पर जल निकासी भी नहीं हो पा रही है। कई कॉलोनियों में भी सड़कों पर जलभराव का कारण अधूरे कार्य ही बन रहे हैं। बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल रहा।

आसमानी बिजली गिरने से मकान में हुआ नुकसान
नांगलमूंदी| गांव रोलियावास में मंगलवार की सुबह एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। इससे इस मकान के साथ ही गांव में कुछ अन्य घरों में भी बिजली उपकरण जल गए। बिजली गिरने से एक भेड़ की भी मौत हो गई। इस दौरान गाव वालों में भय का माहौल भी रहा। लोग अपने घरों में दुबके रहे।

गांव निवासी बीपीएल कार्डधारक जिले सिंह ने बताया कि मंगवार की सुबह 7 बजे घर में वे अपने परिवार के साथ थे। इसी दौरान तेज धमाका हुआ और पूरा घर हिल गया। आसमानी बिजली के चलते मकान की बिजली फिटिंग जल गई।

खिड़कियों में लगे कांच के शीशे टूट गए। इस दौरान लोग काफी दहशत में आ गए। मकान में दरारें भी आई हैं। इससे पीड़त को काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित जिले सिंह ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। जिससे उसकी कुछ मदद हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pYIGMp

ADD











Pages