डीसी एवं रेडक्रास अध्यक्ष जयबीर सिंह आर्य के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस कार्यालय परिसर में जिला पुनर्वास केन्द्र जिला रेडक्रास समिति नारनौल की टीम द्वारा कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में टीम द्वारा 15 दिव्यांगजन के भिन्न-भिन्न अंगों के लिए माप लिया गया। ये उपकरण लाभार्थियों को तैयार होने उपरान्त जिला प्रशासन के सहयोग से शीघ्र वितरित किए जाएंगे।
शिविर के दौरान रेडक्रास सचिव मनोरंजन शर्मा ने बताया कि संचालित पुनर्वास केन्द्र में कर्मचारियों की कमी एवं कच्चा माल न होने की स्थिति में दिव्यांगजन को बनावटी हाथ पैर के लिए बाहर जाना पड़ता हैं। दिव्यांगजनों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डीसी के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों के बनावटी हाथ-पैर बनवाने का कार्य जिला रेडक्रास शाखा नारनौल पुनर्वास केन्द्र के विशेषज्ञों द्वारा प्रतिमाह आवश्यकतानुसार खंड, उपमंडल एवं जिला मुख्यालय द्वारा आयोजन किया जा रहा है।
जिससे कि दिव्यांगजन को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। जिला पुनर्वास केन्द्र जिला रेडक्रॉस समिति नारनौल की टीम द्वारा 15 दिव्यांगजन के भिन्न-भिन्न अंगों के लिए नाप तौल लिए गए। ये उपकरण इन्हें तैयार होने उपरान्त जिला प्रशासन के सहयोग से शीघ्र वितरित किए जाएंगे।इस अवसर पर रेडक्रॉस से उप अधीक्षक जयभगवान, विनोद कुमारी, विकास कुमार, जोगेंद्र सिंह, पुनर्वास केन्द्र टीम में शामिल इंजीनियर महावीर प्रसाद, प्रोस्थेटिक इंजीनियर ब्रहमदत्त, पवन कुमार, तरूण कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lo48ey