आईजी ऑफिस से 300 मीटर दूर राइस मिलर की कोठी पर की 16 राउंड फायरिंग, बोले-अगली बार नहीं बचोगे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 January 2021

आईजी ऑफिस से 300 मीटर दूर राइस मिलर की कोठी पर की 16 राउंड फायरिंग, बोले-अगली बार नहीं बचोगे

शहर के सेक्टर-8 में आईजी ऑफिस से करीब 300 मीटर दूर राइस मिल मालिक व गोशाला प्रधान सुभाष सिंगला की कोठी पर सोमवार सुबह साढ़े छह बजे चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ 16 राउंड फायरिंग की। काली स्विफ्ट कार से आए बदमाशों ने पहले सिंगला के घर की डोर बेल बजाई। उनकी पत्नी विद्या देवी ने जैसे साइड के दरवाजे की कुंडी खोली, बदमाशों ने दूसरी ओर मुख्य दरवाजे की दीवार पर फायरिंग शुरू कर दी।

उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। छह मिनट में वारदात कर बदमाश उसी रास्ते से फरार हो गए। पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कार से आते जाते कैद हुए हैं। पूर्व एडिशनल डीजीपी राजबीर देशवाल और पूर्व विधायक जिलेराम की कोठी से कुछ दूर पर हुई फायरिंग से इलाके में दहशहत फैल गई। एसपी गंगाराम पुनिया, डीएसपी राजीव कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

एफएसएल टीम को 13 खोल और 3 जिंदा कारतूस मिले हैं। राइस मालिक सुभाष सिंगला गोंदर व निसिंग गोशाला के प्रधान भी हैं। उनका कहना है कि हत्या के इरादे से ही बदमाशों ने इतने राउंड फायर किए हैं। एसपी ने मामले की जांच और बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें सीआईए और एक टीम संबंधित थाना की गठित की है।

बदमाशों ने फायरिंग कोठी की फ्रंट दीवार और गाड़ी पर किए हैं। जिस तरीके से वारदात की गई है उससे पुलिस का मानना है कि बदमाशों का इरादा डराने का था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया लेनदेन का विवाद लग रहा है लेकिन परिजनों ने रंजिश, धमकी और किसी प्रकार के विवाद से इनकार किया है।

बदमाश लोकल भाषा बोल रहे थे : सुभाष

सुभाष सिंगला ने बताया कि बदमाश लोकल भाषा बोल रहे थे। वह गालियां दे रहे थे। धमकी देकर गए हैं कि इस बार बच गए, अगली बार नहीं छोड़ेंगे। गोली चलने से सिंगला का परिवार इतना डर गया था कि पड़ोसियों ने उनको बताया कि बदमाश चले गए हैं।

आप बाहर आ जाओ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान डीएसपी राजीव कुमार और सीआईए टीमों ने व्यापारी सुभाष सिंगला और उनके परिवार के लोगों से 20 मिनट तक बातचीत करके टीमों को रवाना कर दिया।

मुख्य दरवाजा खोलते तो लग सकती थी गोली

सुभाष सिंगला के परिवार में पत्नी, दो बेटे और उनके बच्चे हैं। उनका कहना है कि भगवान की कृपा है परिवार सुरक्षित है। जिस दीवार पर बदमाशों ने गोलियां चलाईं, वहां मुख्य दरवाजा था। वहां गेस्ट रूम होने से वह लोग साइड के दरवाजे से आते-जाते हैं। डोर बेल बजी तो पत्नी ने समझा कि कुक आ गया है।

6 मिनट में वारदात, तीन मिनट में गोली चलाई : पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक बदमाश सुबह 6 बजकर 29 मिनट और 42 सेकेंड पर अाए। 6 बजकर 35 मिनट और 13 सेकंड पर निकल गए। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने तीन मिनट गोलियां चलाई हैं। गाड़ी में आए और भागने के लिए बैक भी किया।

तीन साल पहले लेन देन के मामले में सुभाष सिंगला का भाई कर चुका है सुसाइड
सुभाष सिंगला दो गोशालाओं के प्रधान हैं और उनके परिवार में उनकी दो सहित 10 राइस मिल है। उनके छह भाइयों दो की डेथ हो चुकी है। एक भाई ने करीब तीन साल पहले सुसाइड किया था। इस दौरान लेन देन का मामला सामने आया था।

सुभाष सिंगला के बेटे सोनू ने बताया कि उनके चाचा-ताऊ के करीब 10 राइस मिल हैं। एक ढांड में, जबकि शेष राइस मिल निसिंग एरिया में चला रहे हैं। उनके पिता सुभाष सिंगला के कृषि रियल और एलआर फूड दो राइस मिलें हैं।

कोठी के बाहर का सीसीटीवी कैमरा भी कई महीने से टूटा हुआ था

सुभाष सिंगला के घर से आईजी ऑफिस 300 मीटर, पूर्व एडिशनल डीजीपी की कोठी से 200, पूर्व विधायक की कोठी से 150 मीटर दूर है। सुभाष सिंगला के घर के नजदीक ही एक एसएचओ की भी कोठी है। सुभाष सिंगला की कोठी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन बाहर की तरफ का कैमरा कुछ महीने से टूटा है। सुभाष सिंगला ने बताया कि खेलते समय बच्चों ने इसे तोड़ दिया। इसे ठीक करवाने का समय नहीं मिला।

रेकी करके वारदात को दिया गया अंजाम

पुलिस सूत्रों के अनुसार ने वदमाशों ने रेकी हुई है। बदमाश जिस गली से आए थे, उसके सामने वाली गली से फरार हो सकते थे। लेकिन बदमाशों ने अटल पार्क की तरफ वाली गली से फरार होना ही सेफ समझा। क्योंकि इस गली से निर्मल कुटिया और सेक्टर-9 से हाईवे की तरफ रास्ता निकलता है।

गोली चलाने वाले को धक्के से बैठा ले गए
चश्मदीदों ने बताया कि चार बदमाश युवा नजर आ रहे थे। दो बदमाश गोलियां चला रहे थे। एक बदमाश गोली चलाता जा रहा था। बाकी साथी भागने के लिए गाड़ी में बैठ गए लेकिन वह गोली चलाता रहा। उसको धक्का देकर गाड़ी में बैठाना पड़ रहा था। बदमाशों की संख्या ज्यादा हो सकती है।

2 गोशालाओं का प्रधान और समाजसेवी हूं

मैं समाजसेवी हूं। गोंदर और निसिंग दो गोशालाओं का प्रधान हूं। 2600 गायों की सेवा करते हैं। कभी किसी के साथ मेरा विवाद नहीं हुआ है। बदमाश हत्या के इरादे से आए थे। यदि हम घर से बाहर आते बदमाश मार देते। घर में छुपकर जान बचाई। सुभाष सिंगला, राइस मिलर।

चार टीमें गठित की

तीन सीआईए, एक संबंधित थाना समेत चार टीमें गठित कर दी हैं। सुभाष सिंगला से बातचीत की है। उन्हें फिलहाल किसी प्रकार का कोई शक जाहिर नहीं किया है। सुरक्षा की दृष्टि से सिंगला के घर के बाहर पीसीआर लगा दी है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। गंगाराम पुनिया, एसपी करनाल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करनाल. सेक्टर-8 में राइस मिलर के घर पर वारदात करते काले रंग की गाड़ी से फरार होते बदमाश। इधर, कोठी पर चलाई गई गोलियों के निशान।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b8R0F1

ADD











Pages