भिगान गांव निवासी सुनील ने मुरथल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में एम्बुलेंस चालक है। उसकी पत्नी मायके चली गई थी और वह रात को ड्यूटी पर था। उसके भतीजे लोकेश ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है।
वह दिल्ली से घर पहुंचा और जांच की तो देखा चोर अलमारी से करीब 78 हजार रुपए, सोने की चार अंगूठी, माथे का टीका, तीन जोड़ी टॉप्स, सोने की बालियां, पांच जोड़ी पाजेब, सोने की पॉलिस किए हुए पांच चांदी के सेट, एलसीडी, कैमरा आदि सामान चोरी कर ले गए। उसने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b7oELi