झरोठ पुलिस चौकी अब 334 बी नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन टोल के पास बनेगी। जगह की तलाश में काफी समय से पुलिस चौकी निर्माण अटका हुआ है। झरोठ पुलिस चौकी पहले जहां बनी हुई थी, वह जगह नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण की वजह से अधिग्रहण कर ली गई है।
पुलिस चौकी की जमीन अधिग्रहण के बाद पुलिस चौकी के लिए जगह का चयन नही हो पा रहा था। आंनदपुर गांव सरपंच ने झरोठ से गुजरने वाले गुड़गांव व पाई माइनर के साथ पंचायती जमीन में पुलिस चौकी बनाने के लिए प्रस्ताव पास कर दिया था। लेकिन जैसे ही पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू किया गया तो पूरा गांव इसके विरोध में आ गया।
ऐसे में अब सोनीपत-रोहतक हाईवे पर प्रस्तावित टोल के पास चौकी निर्माण कार्य शुरू किया गया है। टोल के पास पुलिस चौकी निर्माण होने पर आसपास के 5 गांव ऐसे हैं, जहां से अब ये पुलिस चौकी मात्र 2 किलोमीटर के दायरे में होगी। इसमें गांव आनंदपुर, झरोठ, झरोठी, कंवाली, रोहट गांव शामिल हैं।
जल्द होगा निर्माण, हाईवे व क्षेत्र में बढ़ेगी सुरक्षा
थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है टोल के पास चौकी के भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जो जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इससे हाईवे के साथ आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/359BZz8