7 को 6 केंद्रों पर वैक्सीनेशन की रिहर्सल, 19 जनवरी के बाद टीके लगने की उम्मीद - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 January 2021

7 को 6 केंद्रों पर वैक्सीनेशन की रिहर्सल, 19 जनवरी के बाद टीके लगने की उम्मीद

कोरोना संकट से 10 माह से जूझ रहे जिलावासियों के लिए राहत की खबर आ रही है। 10 जनवरी के बाद वैक्सीन पहुंच जाएगी। 19 जनवरी के बाद टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर 7 जनवरी को जिले के 6 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन का ड्राई रन (रिहर्सल) होगा।

हर सेंटर पर 25 स्वास्थ्य कर्मियों को सांकेतिक रूप से वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन लगाने में कितना समय लग रहा है, क्या-क्या कमियां उजागर हो रही हंै। इन सबको सही करने के लिए यह ड्राई रन होगा। यह रिहर्सल असली टीकाकरण जैसी होगी, सिर्फ टीका नहीं लगेगा। कागजों की जांच से लेकर सभी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

पहले 3 स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्राई रन होना था। सोमवार को सरकार का आदेश मिलने के बाद 6 केंद्र तय किए गए। दूसरी अच्छी खबर ये है कि जिले में 10 से 16 जनवरी के बीच कभी भी काेराेना वैक्सीन मिल सकती है। 17 से 19 जनवरी काे नेशनल पल्स पाेलियाे अभियान हाेगा। हाे सकता है कि इसके साथ-साथ वैक्सीनेशन कार्यक्रम भी हाे।

हर सेंटर पर ड्राई रन में 25-25 स्वास्थ्य कर्मचारी करेंगे प्रक्रिया का ट्रायल

यहां होगी टीकाकरण की रिहर्सल: सेक्टर-25 के स्वास्थ्य केंद्र, समालखा सिविल अस्पताल, मतलाैडा सीएचसी, खोतपुरा सीएचसी, नारायणा सीएचसी और बापाैली सीएचसी में सुबह 10 से 12 बजे तक टीकाकरण का ड्राई रन होगा।

3 चरणाें में वैक्सीन लगेगी

पहला चरण- वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले कोरोना वॉरियर्स का टीकाकरण किया जाएगा। जिले के 6500 सरकारी और निजी अस्पताल के डाॅक्टर व स्टाफ का डाटा तैयार कर भेजा जा चुका है।

दूसरा चरण- पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों का टीकाकरण होगा। साढ़े 4 हजार लोगों को टीका लगाया जा सकता है। दूसरे चरण में पत्रकाराें काे भी शामिल किया जाएगा।

तीसरा चरण- तीसरे चरण में आम लोगों को टीका लगाया जाएगा। जो 50 वर्ष से अधिक उम्र के और ब्लड प्रेशर, मधुमेह, कैंसर, टीबी जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें पहले लगेगा।

वैक्सीन अपडेट

पहले चरण में 6500 हेल्थ वर्कर, रजिस्ट्रेशन हाे चुका

जिले में 7 रेफ्रीजरेटर वैक्सीन स्टाेर करने के लिए आ चुके

दाे सप्ताह पहले 31 हजार सीरिंज भी मिल चुकी

डाॅक्टराें, स्टाफ नर्स, अधिकारियाें व कर्मचारियाें की ट्रेनिंग हाे चुकी

अब 7 काे सेक्टर-25 सहित 6 जगहाें पर ड्राई-रन हाेगा।

साइड इफेक्ट चेक करने 30 मिनट तक रोकेंगे

सेंटर पर तीन कमरे हाेंगे। पहले में डॉक्युमेंट चेक होगा, दूसरे में टीका लगेगा। तीसरे में 30 मिनट तक निगरानी के लिए रखेंगे। ताकि साइड इफैक्ट का पता चल जाए।

उन सवालाें के जवाब जाे आप जानना चाहते हैं

सीएमओ डाॅ. संतलाल वर्मा और नाेडल अधिकारी डाॅ. मनीष पाशी से

Q. मेरे शहर में वैक्सीन कब आएगी?

A. 10 जनवरी के बाद कभी भी मिल सकती है।

Q. सबसे पहले वैक्सीन किसे लगेगी?

A. पहले दो चरणों में हेल्थ वर्कराें व अफसरों काे लगेगी।

Q. मुझे वैक्सीन कैसे लगेगी?

A. आम आदमी का नंबर तीसरे में आएगा। covinapp पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दो चरणों के बाद ऐप सबके खुलेगा।

Q. क्या उम्र की काेई सीमा है?

A. 18 साल से ऊपर रखी गई है।

Q. क्या बुजुर्गाें-बच्चों के लिए काेई गाइडलाइन है?

A. तीसरे चरण में बुजुर्गाें काे लिया है, बच्चाें का अभी नंबर नहीं

Q. डाेज लेने की समय-सीमा?

A. दाे डाेज हाेंगे, पहले डाेज के बाद दूसरा 28 दिनाें के बाद

Q. क्या वैक्सीन फ्री मिलेगी?

A. दाे चरणाें तक फ्री है, आगे का नहीं पता

Q. क्या वैक्सीन लगवाना जरूरी है?

A.अनिवार्य नहीं है, मर्जी पर है।

Q. काेराेना पाॅजिटिव लगवा सकता है?

A. नहीं, ठीक हाेने के 14 दिन बाद लगेगी

Q. क्या कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को वैक्सीन लगवाने की जरूरत है?

A. हां, ऐसे लोगों को भी वैक्सीन की तय डोज लगवाना जरूरी है।

Q. कोई व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग के पंजीकरण के बिना वैक्सीन लगवा पाएगा?

A. नहीं, पंजीकरण जरूरी है। इसके बाद ही टीकाकरण की जानकारी साझा की जा सकेगी।

Q. वैक्सीनेशन के बाद कोई दुष्प्रभाव ?

A. वैक्सीन सुरक्षित एवं प्रभावी है। लेकिन अन्य टीके की तरह इंजेक्शन वाली जगह पर हल्का दर्द या किसी किसी को बुखार आ सकता है।

Q. असर कितने दिनाें में हाेगा?

A. लगभग 40 से 60 दिनों में

Q. क्या वैक्सीन लगवाने के बाद काेई सावधानियां रखनी होगी?

A.जीं हां, मास्क, सैनेटाइजर, साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करना हाेगा

Q. पंजीकरण के व्यक्ति को कौन-कौन से दस्तावेज दिखाने जरूरी हैं?

A. ड्राइविंग लाइसेंस, स्वास्थ्य कार्ड, मनरेगा कार्ड, पैन कार्ड, बैंक या डाकघर, पासबुक, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, सेवा पहचान पत्र, वोटर आईडी में कोई एक ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vaccination rehearsal at 7 to 6 centers, expected to be vaccinated after January 19


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3neILcP

ADD











Pages