6 जगह 7 को होगी ड्राई रन ड्रिल, लोगों तक तीन माह बाद पहुंचेगी वैक्सीन, तीसरे चरण में बुजुर्गों को लगेगी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 January 2021

6 जगह 7 को होगी ड्राई रन ड्रिल, लोगों तक तीन माह बाद पहुंचेगी वैक्सीन, तीसरे चरण में बुजुर्गों को लगेगी

कोरोना वैक्सीन डोज को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के एसीएस के साथ अधिकारियों की हुई वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में फैसला लिया गया कि 7 जनवरी को जिले में 6 स्थानों पर को-वैक्सीन ड्राई रन ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

इसके लिए जींद के सिविल अस्पताल, नरवाना, सफीदों व उचाना के सामान्य अस्पताल और कालवा व अलेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है। ड्राई रन ड्रिल में प्रत्येक जगह पर 25 और जिले के कुल 150 स्वास्थ्यकर्मी इसमें हिस्सा लेंगे।

उम्मीद है कि जिले में 15 जनवरी के बाद किसी भी समय कोरोना वैक्सीन पहुंच सकती है। इसके बाद प्रथम चरण के वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होगा। हालांकि आमजन जिसमें 50 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल हैं उनका कोरोना वैक्सीनेशन में समय लगेगा और मार्च-अप्रैल माह तक ही यह संभव होने की उम्मीद है।

28 दिन के अंतराल में लगाए जाएंगी 2 डोज

सभी 4 चरणों में कोरोना वैक्सीन की संबंधित कैटेगरी के व्यक्ति को 4 डोज लगेंगी। पहले डोज लगने के 28 दिन के अंतराल के बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी। वैक्सीन लगने के बाद 30 मिनट तक व्यक्ति को डॉक्टरों की ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। इस दौरान कोरोना वैक्सीन एक साथ जिले में नहीं आएगी। जिस चरण के लिए जितनी वैक्सीन की डिमांड होगी उसी हिसाब से सप्लाई मिलेगी।

जानिए... किस चरण में किसको लगेगी वैक्सीन की डोज

  • प्रथम चरण : इसमें हेल्थ केयर वर्कर जिसमें डॉक्टर से लेकर पैरा मेडिकल स्टॉफ चाहे वह सरकारी अस्पताल का है या फिर प्राइवेट अस्पताल का उसकाे कोरोना वैक्सीन डोज लगेगी। इसके लिए जिले में 7582 लोगों का चयन किया गया है।
  • दूसरा चरण : इस चरण में फ्रंट लाइन पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों अन्य सुरक्षाकर्मियों के अलावा सफाई कर्मियों को वैक्सीन डोज लगेगी। इनकी संख्या का अभी आकलन नहीं किया गया है।
  • तीसरा चरण : इस चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन डोज लगेगी। इनकी संख्या का भी अभी तक आकलन नहीं किया गया है।
  • चौथा चरण : इस चरण में 50 साल से कम उम्र के वे लोग किसी बीमारी से ग्रस्त हैं उनको कोरोना वैक्सीन डोज लगेगी। ऐसे लोगों की संख्या कितनी होगी बाद में पता चल पाएगा।

सीधी बात :

Q. आम आदमी को वैक्सीन कब और कैसे लगेगी?
A. आम आदमी को तीसरे चरण में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें पहले 50 साल से ज्यादा के बुजुर्गों को लगा जाएगी। इसके लिए कोविन एप पंजीकरण किया जाएगा।
Q. वैक्सीन डोज लेने की समय-सीमा?
A. पहली डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगेगी।
Q. क्या कोरोना पॉजिटिव लगवा सकता है?
A. ठीक होने के 14 दिन बाद जब कोई लक्षण न हो।
Q. पंजीकरण के पात्र व्यक्ति को कौन से दस्तावेज दिखाने होंगे?
A.फोटो, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज में से कोई भी।

कहां होगी ड्राई रन ड्रिल, किया चयन

जिले में 7 जनवरी को 6 जगहों पर को-वैक्सीन ड्राई रन ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए एसीएस ने आदेश जारी किए हैं। किन-किन जगहों पर ड्राई रन ड्रिल होगी उनका चयन कर लिया गया है। पहला चरण पूरा होने के बाद दूसरे चरण में सुरक्षा कर्मियों को वैक्सीन लगेगी। इसके बाद आम जन को जिसमें 50 साल से ज्यादा के व्यक्ति शामिल हैं को वैक्सीन लगेगी। इसमें तीन से चार माह का समय लगेगा। -डाॅ. नवनीत, डिस्ट्रिक इम्यूनाइेजेशन ऑफिसर जींद।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जींद. कोरोना वैक्सीन की ड्राई रन ड्रिल को लेकर अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते डिस्ट्रिक इम्यूनाइजेशन ऑफिसर डाॅ. नवनीत व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3os97K5

ADD











Pages