उचाना के अंत्याेदय केंद्र की महिला कर्मी भतेरी देवी के आत्महत्या करने के मामले की जांच अब एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) द्वारा की जाएगी। सोमवार को डीआईजी ओपी नरवाल ने एएसपी अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में 3 सदस्यीय एसआईटी का गठित करने के आदेश जारी किए हैं।
एसआईटी में एएसपी अजित सिंह शेखावत के अलावा नरवाना सीआईए इंस्पेक्टर मनीष सहारण व एएसआई दीपक को शामिल किया है। डीआईजी ने एसआईटी को 20 दिन के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि उचाना अंत्योदय केंद्र की महिला कर्मी भतेरी देवी की मौत के मामले की अब तक उचाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी। पुलिस द्वारा सुसाइड नोट व मोबाइल ऑडियो क्लिप को कब्जे में लेकर अभी जांच ही शुरू की थी। मामले की जांच के लिए डीआईजी द्वारा एसआईटी गठित कर दी गई।
ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। गौरतलब है कि महिला कर्मचारी भतेरी देवी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में उचाना पुलिस ने एसडीएम राजेश खोथ सहित 12 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था।
एसआईटी को सौंपी मामले की फाइल
महिला कर्मी भतेरी देवी के आत्महत्या करने के मामले की अब एसआईटी द्वारा जांच की जाएगी। मामले की फाइल व अन्य सबूत एसआईटी को सौंप दिए गए हैं।
जितेंद्र सिंह, डीएसपी उचाना।
20 दिन में जांच पूरी कर देंगे रिपोर्ट
मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अगले 20 दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट दी जाएगी। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अजीत सिंह शेखावत, एएसपी जींद।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35bSv1v