बाइक सवार बदमाशों की पहचान को लेकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 January 2021

बाइक सवार बदमाशों की पहचान को लेकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली

रेलवे रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से गन पॉइंट पर नकदी वाला बैग लूटकर भागे बाइक सवार बदमाशों को पकड़ना तो दूर पहचान तक नहीं हो सकी। गन्नौर थाना पुलिस ने बदमाशों के आने से लेकर वारदात कर भागने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

बदमाश बिना नंबर की बाइक पर चादर लपेटे ही दिखे। बदमाशों को पकडऩे के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती हैं। गौर है कि कस्बे में क्राइम पर अंकुश लगाने को लेकर 2 पुलिस स्टेशन होने के साथ ही 4 पुलिस चौकियां खुली है। बावजूद बदमाशों के हौंसले बुलंद है।

बीते साल नवंबर माह में ठंड पडऩे के साथ ही कस्बे में बदमाश सक्रिय हो गए थे। साल के आखिर में घरों को निशाना बनाने के साथ ही खुबड़ू गांव में एटीएम काटकर मशीन से लाखों रुपए की नकदी ले गए थे। नए साल के दूसरे दिन ही रेलवे रोड पर स्थित गंगा फीलिंग स्टेशन पर बिना नंबर की बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे।

गन पॉइंट पर सेल्समैन जोनी से नकदी वाला बैग लूटा और विरोध करने पर हवा में फायर कर फरार हो गए थे। बैग में करीब तीन हजार रुपए की नकदी थी। बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों के इस तरह वारदात कर बचकर भाग जाने से पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े होते हैं।

बदमाशों की पहचान को लेकर सीसीटीवी खंगाले: जांचकर्ता एएसआई जगजीत ने बताया कि पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से नकदी छीनकर भागे बाइक सवार बदमाशों की पहचान को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए है। बाइक व बदमाशों की पहचान को लेकर पुलिस की कोशिश जारी हैं। दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bgfP1E

ADD











Pages