गांव रुखी में युवक को घर से बुलाकर डंडे से हमला कर किया घायल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 January 2021

गांव रुखी में युवक को घर से बुलाकर डंडे से हमला कर किया घायल

रूखी गांव में एक युवक पर उसके ही गांव के युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। घायल मोहित को परिजनों ने सिविल अस्पताल गोहाना में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

पुलिस घायल मोहित की शिकायत पर आरोपी लोकेश व रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मोहित के अनुसार गांव के ही लोकेश और रवि ने फोन करके उसको गांव के अड्डा पर बुलाया था। आरोपी पहले ही डंडे व बिट्टे लेकर आए हुए थे। जैसे ही वह अड्डा पर पहुंचा तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण भी वहां पर पहुंच गए। जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nd4cLp

ADD











Pages