दिनभर बादल आसमान में अठखेलियां करते रहे। शाम होने के बाद लगभग छह बजे बादल झमाझम बरस पड़े। हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार व बुधवार काे भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
लेकिन बारिश होने पर अब तापमान में गिरावट होने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार छह जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
रात्रि तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव व अरब सागर से आने वाली नमी युक्त तेज हवाओं के कारण पांच और छह जनवरी तक बारिश होने की संभावना है। 6 जनवरी के बाद आमतौर पर मौसम खुश्क व सुबह के समय धुंध व रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। झमाझम हुई हल्की बारिश से गेहूं व सब्जियों की फसलों को फायदा पहुंचेगा। विशेषकर सब्जियों की फसलों का पाले से बचाव होगा। सब्जियां भी अच्छी तरह से ग्रोथ करेंगी।
बारिश से बचकर रहने की जरूरत : डॉ. नेत्रपाल
भले ही बारिश से धुंध से राहत मिली है। बारिश में भीगने से बचकर रहने की जरूरत है। डॉ. नेत्रपाल रावल के अनुसार इन दिनों में बारिश में भीगने से स्वास्थ्य खराब होने का खतरा है। इसलिए इस बारिश में भीगने से बचाव करना जरूरी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3og5g2y