9850 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटाें के 1.77 कराेड़ के 5 बिल पास, शहरवासी बाेले-अब इन्हें लगा दाे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 1 January 2021

9850 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटाें के 1.77 कराेड़ के 5 बिल पास, शहरवासी बाेले-अब इन्हें लगा दाे

नगर निगम अफसरों ने कमराें में बंद पैकिंग में रखी 9850 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटाें के ठेकेदार के 1.77 कराेड़ के 5 बिल पास कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि शहर की अंधेरी सड़काें व चाैक चाैराहाें पर कब लगेंगी। निगम अधिकारियाें का कहना है कि नई स्ट्रीट लाइट लगाने काम निगम हाउस मीटिंग के बाद ही तय हाे पाएगा।

वार्ड-1 से 5 तक, 6 से 10 तक, 11 से 15 तक, 16 से 20 तक अाैर 21 से 26 तक अलग अलग 35.05 लाख के 5 टेंडर लगे थे। ये लाइटें नगर निगम कार्यालय में आ गई हैं। मेयर अवनीत काैर ने बताया कि नगर निगम की नए साल की पहली हाउस मीटिंग पहले सप्ताह में ही हाेने की पूरी उम्मीद है। इसके लिए सभी पार्षदाें व निगम अधिकारियाें काे सहमति पत्र जल्दी ही लिखे जाएंगे। सभी की सहमति से तय की गई तारीख के बाद निमंत्रण पत्र भी लिखे जाएंगे। हाउस मीटिंग में नई एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए फिटिंग के सामान खरीदने के लिए एजेंडा पास किया जाएगा।

धुंध बढ़ गई है, इसलिए शहर में जल्दी लगे लाइट
शहरवासी एवं संयुक्त व्यापार मंडल प्रधान सुनील अराेड़ा, चेयरमैन दर्शन लाल वधवा, इंसार बाजार देवी मंदिर राेड प्रधान सुशील भराड़ा, स्काईलार्क राेड बाजार प्रधान सुखविंद्र सिंह हैप्पी व चेयरमैन राजीव मलिक, असंध राेड बाजार प्रधान माेहन लाल वधवा, मुख्य बाजार ट्रेड यूनियन प्रधान निशांत साेनी व दी पानीपत डायर्स एसेसिएशन प्रधान भीम सिंह राणा व अाेल्ड इंडस्ट्री एरिया मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन पूर्व महासचिव एवं उद्यमी राजीव अग्रवाल का कहना है कि अब धुंध बहुत बढ़ गई है। सड़काें पर फैले अंधेरे के कारण चाेरी व हादसाें का भय हमेशा ही बना रहता है। इन सबकाे ध्यान में रखते हुए शहर में नई स्ट्रीट लाइट जल्दी लगाई जाए।

फिटिंग सामान का एजेंडा पास हाेते ही लगाएंगे टेंडर
^नई लाइट लगाने में प्रयाेग हाेने वाले फिटिंग के सामान का एजेंडा हाउस मीटिंग में पास हाेते ही टेंडर लगवा देंगे। फिटिंग सामान खरीदने में हाेने खर्च का एस्टीमेट ताे तैयार कर लिया गया है। अब तक निगम के ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी प्राॅपर्टी टैक्स की छूट वाली स्कीम के तहत ज्यादा से ज्यादा शहरवासियाें काे लाभ पहुंचाने के लिए जुट हुए हैं। अब स्कीम खत्म हाे चुकी है। इसलिए अब जल्दी ही हाउस मीटिंग बुलाने का प्रयास किया जाएगा। - डाॅ. मनाेज कुमार, कमिश्नर, नगर निगम पानीपत।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेक्टर 29 बाईपास पर होटल डेज के सामने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/353Dj6x

ADD











Pages