अटेली कस्बे में बुधवार दिन में तथा मंगलवार रात को अनेक हिस्सों में बिजली गुल रही, जिससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कस्बे की पुरानी मंडी, थाना रोड व दूसरे स्थानों में रात को बिजली बंद रही।कस्बावासी प्रदीप गोयल, नरेश जांगिड़, पवन कुमार, किशन सैनी ने बताया कि झंडा चौक की तरफ तो मंगलवार रात से लाइट गुल है।
बुधवार दिन को जब आई तो वह आंख मिचौली करती रही। दूसरी ओर बिजली निगम के एसडीओ अरुण जांगिड़ ने बताया कि बारिश के मौसम में केबल में तकनीकी खराबी होने के चलते यह दिक्कत बनी है, फिर भी कस्बे के अलग-अलग स्थानों में बिजली चलाकर दिन में लाइट को सुचारू किया गया।
तीन दिन तक सुबह 9 बजे से सायं 3 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बाधित
मंडी अटेली | अटेली शहर फीडर को दो हिस्सों में बांटा जा रहा है, इसके लिए 7 से 10 जनवरी तक नई लाईन डालने का काम किया जाएगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नारनौल के कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव ने बताया कि 7 से 10 जनवरी तक अटेली में सुबह 9 बजे से सायं 3 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nlIJQr