वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो कर्मचारी घायल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 January 2021

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो कर्मचारी घायल

दिल्ली-जयपुर राजमार्ग स्थित बावल औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो कर्मचारी घायल हो गए। घायल कर्मचारी यूपी के एटा जिले के रहने वाले हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने उनके बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुिलस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुिलस ने जांच पड़ताल की। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के जिला एटा के गांव अंगनपुर निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि वह और उसका रिश्तेदार एटा के ही गांव कलवरिया निवासी विष्णुकांत बावल औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करते हैं। शिकायकर्ता ने बताया कि 3 जनवरी की सुबह करीब साढ़े 5 बजे कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान कंपनी के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LthwhK

ADD











Pages