आर्य समाज मंदिर के नवनिर्मित भवन में स्वामी दयानंद चैरिटेबल स्वास्थ्य केेंद्र का शुभारंभ किया गया। डॉ. हरीश यादव के निर्देशन में आयोजित हवन में मुख्य यजमान डॉ. शिव सचदेवा व निर्मल सचदेवा थे। सेवा भारती के संरक्षक प्रेमप्रकाश शास्त्री ने आर्य समाज मंदिर में लोगों की स्वास्थ्य सेवा के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के लिए आर्य समाज मंदिर समिति प्रधान दयाप्रकाश गुप्ता व समिति सदस्यों का आभार जताया।
उन्होंने सेवा भारती संस्था द्वारा शहर में संचालित निशुल्क सिलाई केंद्र व अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी भी दी तथा इस स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से सेवाएं दे रहे डॉ. शिव सचदेवा का भी आभार जताया। सेवा भारती संस्था अध्यक्ष सतप्रकाश शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि पहले यह स्वास्थ्य केंद्र अनाज मंडी के समीप रेलवे रोड पर था, अब शहर के मध्य आर्य समाज मंदिर परिसर में स्थानांतरित हो गया है।
जिससे शहरवासियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर शशिभूषण गुप्ता, विजेंद्र बंसल, नरेंद्र आर्य, महावीर योगाचार्य, कामराज शर्मा, सुशील जैन, विनोद सिंगला, तरसेम कांसल, संजय कुमार, बिट्टू गर्ग, राहुल सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे।
किसान नेता गुरनाम सिंह आज करेंगे टोल प्लाजा पर जनसभा
भारतीय किसान यूनियन (चंदूनी) के अध्यक्ष किसान नेता गुरनाम सिंह चंढूनी 6 जनवरी सुबह साढ़े 9 बजे साहुवाला गांव में पहुंचेंगे। वाहनों के काफिले के साथ 10 बजे चलकर खुइयां मलकाना टोल प्लाजा पर 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात उसी काफिले के साथ दोपहर 12.30 बजे भावदीन टोल प्लाजा पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि दिल्ली में अलग-अलग बार्डरों पर लाखोंं की संख्या में किसान कृषि कानूनों के विरोध में डटे हुए हैं। 40 दिनों के भीतर किसानों की स्थिति क्या रही हैं, सभी का ब्यौरा गुरनाम सिंह चंढूनी दौरे के दौरान बयां करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35cS6Md