आदर्श भारती इंटरनेशनल स्कूल भूना में मंगलवार को एक दिवसीय मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में एएसपी हिसार उपासना यादव ने बतौर मुख्यातिथि बच्चों को अपनी स्मरण शक्ति को बढ़ाकर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि स्मरण शक्ति को सुदृढ़ बनाकर ही वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। अध्यापकों व माता-पिता को बताया गया कि कैसे उन्हें बच्चों का पालन-पोषण करना चाहिए। ताकि बचपन से ही उनके अंदर आत्म-विश्वास बढ़े और उनकी स्मरण-शक्ति का पूरी तरह से विकास हो सके।
जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने विद्यार्थियों को बताया कि कभी भी पढ़ाई से घबराना नहीं चाहिए। अगर आप जिंदगी में कामयाब होना चाहते हो तो सबसे पहले आप अपनी जिंदगी का लक्ष्य निर्धारित करे। कार्यक्रम में स्कूल की छात्रा रितिका एंड ग्रुप ने हरियाणवी गीत बावन गज का दामन पैर मटक के चलूंगी नृत्य पर खूब धमाल मचाया।
राहुल एंड ग्रुप ने इंडिया वाले गीत पर देश भक्ति का समां कार्यक्रम में बांधा। समारोह में स्कूल के प्रबंध निदेशक सुभाष, राजेश खीचड़, गुलाब सिंह, राधेश्याम, सतीश बिश्नोई, सुनील ढाका, विनोद खीचड़, नरेश शर्मा, साहिल मंडा, रामनिवास वर्मा, विनोद कक्कड़, किनती कुमार, मुकेश बागड़ी, निशा गोयल, मीनाक्षी मोचीवाली, राजेश ठकराल, बलवीर सिंह, कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MyDvnL