पूर्ण नहीं हुआ सिलेबस, परीक्षाओं की तिथि बढ़ाने की मांग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 7 January 2021

पूर्ण नहीं हुआ सिलेबस, परीक्षाओं की तिथि बढ़ाने की मांग

बीपीएस महिला विवि, खानपुर कलां से जुड़े महिला कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि बढ़ सकती है। कई कॉलेजों के प्राचार्यों ने सिलेबस पूर्ण नहीं होने का हवाला देकर परीक्षाओं की तिथि बढ़ाने की मांग की है।

विवि प्रशासन के अनुसार सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि एक सप्ताह बढ़ाकर 22 जनवरी की जा सकती है। जबकि पहले विवि ने 15 जनवरी से परीक्षाएं शुरू करवाने के लिए शेड्यूल जारी किया था।
महिला विवि के साथ सोनीपत और पानीपत जिला के महिला कॉलेजों को जोड़ा गया है। कोरोना के चलते इस बार कॉलेजों में कक्षाएं देरी से लगनी शुरू हुई है। इसके चलते कॉलेजों में छात्राओं को पढ़ने का भी समय कम ही मिला है। विवि द्वारा जनवरी माह में कॉलेजों के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाई जानी हैं।

विवि प्रशासन ने बीते माह 15 जनवरी से कक्षाएं शुरू करवाने की घोषणा की थी। इस संबंध में विवि अधिकारियों ने कॉलेजों से पढ़ाए गए सिलेबस की भी जानकारी मांगी थी। ताकि प्रश्नपत्र पढ़ाए गए सिलेबस के आधार पर ही तैयार करवाए जा सकें। कई कॉलेजों ने विवि को पत्र लिखकर सिलेबस पूर्ण नहीं होने की जानकारी देकर परीक्षाओं की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की है। कॉलेजों के पत्र मिलने पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. नरेश भार्गव ने परीक्षा की तिथि बढ़ाने का प्रपोजल कुलपति के पास भेजा है।

प्री-फाइनल डेटशीट जारी करने की मांग मंजूरी
परीक्षा नियंत्रक डॉ. भार्गव ने कुलपति से फाइनल डेटशीट जारी करने से पहले प्री-फाइनल डेटशीट जारी करने की मंजूरी मांगी है। उन्होंने कहा कि कई कॉलेजों में चालू सत्र के दौरान उच्चतर शिक्षा विभाग से नया कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिल जाती है। विवि में कई बार नया कोर्स डेटशीट में शामिल करने में चुक रह जाती है। प्री-फाइनल डेटशीट कॉलेजों को भेजकर उसमें आवश्यक बदलाव करवाने को लेकर रिपोर्ट मांगी जाती है। कॉलेजों द्वारा कोई आपत्ति नहीं होने पर ही फाइलन डेटशीट जारी की जाएगी।

कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार होंगी परीक्षाए
विवि प्रशासन का कहना है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए प्रशासन द्वारा गाइडलाइन जारी की हुई हैं। इसके अंतर्गत छात्राओं को परीक्षा केंद्र में आध घंटा पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। छात्राओं को चेहरे पर मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा। वहीं छात्राएं पैन और दूसरी चीजें दूसरी छात्राओं से नहीं ले सकेंगी।

विषम सैमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई कॉलेजों ने परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग की है। इस बारे में प्रपोजल तैयार कर मंजूरी के लिए कुलपति के पास भेजा है। अंतिम निर्णय कुलपति का होगा। प्रयास है कि जल्दी ही परीक्षाओं के लिए डेटशीट भी जारी कर दी जाएगी।
-डॉ. नरेश भार्गव, परीक्षा नियंत्रक, महिला विवि, खानपुर कलां



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pSVPX4

ADD











Pages