ठंड के बीच बरसात में भी मोर्चों पर डटे हैं किसान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 January 2021

ठंड के बीच बरसात में भी मोर्चों पर डटे हैं किसान

ठंड और बरसात के बीच भी किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। टोल प्लाजा और हाइवे किनारे बैठे किसानों का हौंसला कम होता नजर नहीं आ रहा है।

दिनभर बरसात के बीच चल रही 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार की हवाओं में भी किसान मोर्चों से पीछे कदम नहीं हटा रहे हैं। मकड़ौली टोल प्लाजा पर अभी भी निशुल्क तौर पर वाहनों की आवाजाही बनी हुई है।

यहां पर सड़क किनारे साझा किसान मोर्चा की ओर से धरना दिया जा रहा है और दो किसान लगातार भूख हड़ताल पर बने हुए हैं। वहीं किसान आंदोलन को चलते सोमवार को गांव खरावड़ में किसानों की सेवा में लगाए गए लंगरों पर सुबह महिलाओं के दो जत्थे दिल्ली की तरफ जाते हुए भोजन व विश्राम के लिए यहां रुके जिनमें एक जत्था संगरूर से और दूसरा जत्था जींद जिले के नारा गांव से रहा।

जींद के जत्थे में कमलेश नाम की महिला ने बताया कि हम अपने बच्चों के साथ टिकरी बॉर्डर पर जा रहे हैं। उन्होंने लंगर सेवा में लगे लीलू प्रधान, जसवंत सिंह, हर्ष, नितिन, गुरु नरेश, रमेश, राजेंद्र पालू आदि को सराहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ngisTy

ADD











Pages